spot_img

थाना मोहम्मदाबाद मऊ: रेलवे स्टेशन पर महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान, महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर

थाना मोहम्मदाबाद, जनपद मऊ की ओर से महिला सुरक्षा को लेकर एक सराहनीय पहल की गई। प्रभारी निरीक्षक महोदय के निर्देशन में एंटी रोमियो स्क्वाड की टीम लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में उप निरीक्षक प्रतिभा गुप्ता एवं महिला कांस्टेबल नंदिनी सरोज ने मोहम्मदाबाद रेलवे स्टेशन पर महिला सुरक्षा संबंधी जागरूकता अभियान चलाया।

इस अभियान के दौरान वहां मौजूद महिलाओं को कई महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इनमें महिला हेल्पलाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, साइबर हेल्पलाइन 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए 102, एम्बुलेंस सेवा 108 तथा अग्निशमन सेवा 101 शामिल रहे।

अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं जागरूक बनाना था, ताकि किसी भी आपात स्थिति में वे उचित सहायता प्राप्त कर सकें। पुलिस टीम ने महिलाओं से उनके क्षेत्र की समस्याओं के बारे में संवाद भी किया और उन्हें हर परिस्थिति में त्वरित पुलिस सहायता का भरोसा दिलाया।

यह प्रयास महिला सुरक्षा के प्रति थाना मोहम्मदाबाद की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो जनसहयोग से और भी प्रभावी बन सकता है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

Chandauli news वन भूमि पर मेगा एक्शन 250 अवैध कब्जे जमींदोज, 20 हेक्टेयर जमीन मुक्त

संवाददाता विनोद कुमार यादव जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन...

You cannot copy content of this page