spot_img

बबुरी थाना क्षेत्र: पति का आरोप – प्रेमी के साथ फरार, पुलिस ने बताया – गई है मायके जाने क्या है पूरा मामला

spot_img

ब्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा

चंदौली जिले के बबुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नरेना गांव से एक मामला सामने आया है, जहां दो बच्चों की मां के अचानक घर से गायब हो जाने पर हड़कंप मच गया। महिला के पति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ बच्चों को छोड़कर फरार हो गई है। पति के अनुसार, पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति से प्रेम संबंध था और उसी के साथ वह घर छोड़कर चली गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बबुरी पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। शुरुआती जांच में पुलिस को कुछ अलग ही जानकारी मिली। पुलिस के अनुसार, महिला का अपने पति से अक्सर विवाद होता था और घटना वाले दिन भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। नाराज होकर महिला अपने मायके चली गई थी, न कि किसी प्रेमी के साथ फरार हुई।

पुलिस का कहना है कि उन्होंने महिला के मायके पक्ष से संपर्क किया है और यह पुष्टि हुई है कि वह वहीं पर है और सुरक्षित है। यह भी बताया गया कि बच्चों को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है, वे परिजनों की देखरेख में हैं।

पुलिस का कहना है मामला घरेलू विवाद से जुड़ा लगता है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

ग्राम प्रधान ने मजदूर पुरुषों एवं महिलाओं को किया सम्मानित, रक्षाबंधन पर पेश की मिसाल

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली जनपद के विकासखंड चकिया...

चंदौली: बबुरी बुधवार कच्चा मकान गिरने से पिता-पुत्र की मौत, 7 घंटे बाद भी नहीं पहुंचे अधिकारी

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के बबुरी थाना...

You cannot copy content of this page