spot_img

राजकीय महाविद्यालय का नाम बदलने की मांग ने पकड़ा ज़ोर, शहीद राजा हरिप्रसाद मल्ल को देने की उठी आवाज़

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर

मुहम्मदाबाद गोहना, मधुबन विधानसभा क्षेत्र में नवनिर्मित राजकीय महाविद्यालय का नाम बदलकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद राजा हरिप्रसाद मल्ल के नाम पर रखने की मांग अब ज़ोर पकड़ती जा रही है। इस संबंध में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रितेश मल्ल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक विस्तृत पत्र भेजा है।

पत्र में रितेश मल्ल ने लिखा है कि राजा हरिप्रसाद मल्ल ने गोरखपुर, देवारी, बहादुरपुर और बहादुरगंज जैसे क्षेत्रों में ब्रिटिश शासन के खिलाफ हथियार उठाए, कई युद्धों का नेतृत्व किया और देश की आज़ादी के लिए वीरगति को प्राप्त हुए। लेकिन उनके इस महान बलिदान को इतिहास में उचित स्थान नहीं दिया गया। अंग्रेजों ने उनके किले को भी नष्ट कर सरकारी कार्यालय में तब्दील कर दिया।

रितेश मल्ल ने यह भी कहा कि यदि इस महाविद्यालय का नाम “शहीद राजा हरिप्रसाद मल्ल राजकीय महाविद्यालय” रखा जाता है, तो यह ना सिर्फ उनके बलिदान को सम्मान देगा, बल्कि क्षेत्र की नई पीढ़ी को भी अपने गौरवशाली अतीत से जोड़ने का कार्य करेगा। इससे युवाओं में राष्ट्रभक्ति, आत्मगौरव और प्रेरणा की भावना को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राजा मल्ल किसी एक जाति या वर्ग के प्रतिनिधि नहीं, बल्कि स्वतंत्रता आंदोलन की एक अमिट लौ हैं, जिन्हें उचित सम्मान मिलना चाहिए। उनके नाम को अमर करने के लिए शैक्षणिक संस्थान से बढ़कर कोई मंच नहीं हो सकता।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

Chandauli news वन भूमि पर मेगा एक्शन 250 अवैध कब्जे जमींदोज, 20 हेक्टेयर जमीन मुक्त

संवाददाता विनोद कुमार यादव जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन...

You cannot copy content of this page