spot_img

मिशन शक्ति फेज-5 के तहत मऊ जनपद में एंटी रोमियो टीमों द्वारा महिला सुरक्षा हेतु जागरूकता अभियान

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “मिशन शक्ति फेज-5” अभियान के तहत मऊ जनपद के विभिन्न थानों की एंटी रोमियो टीमों द्वारा महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन एवं नारी सम्मान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सम्मान का वातावरण बनाना है।

अभियान के अंतर्गत महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु छात्राओं, बालिकाओं और महिलाओं को विभिन्न महिला हेल्पलाइन नम्बरों जैसे 1090 (वुमेन पावर लाइन), यूपी-112 (आपात सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। एंटी रोमियो टीमों द्वारा यह समझाया गया कि किसी भी विषम या असहज स्थिति में बिना हिचक इन हेल्पलाइन नम्बरों का प्रयोग कर पुलिस से सहायता प्राप्त की जा सकती है।

इसके अतिरिक्त साइबर सुरक्षा के संबंध में भी बालिकाओं को जागरूक किया गया, जिससे वे सोशल मीडिया एवं इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग कर सकें। छात्राओं को यह भी बताया गया कि वे अपने आत्मविश्वास को बनाए रखें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर चुप न रहें, बल्कि तुरंत सहायता प्राप्त करें।

अभियान के माध्यम से महिलाओं को निर्भीक होकर अपने क्षेत्र में कार्य करने, शिक्षा प्राप्त करने एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। मिशन शक्ति फेज-5 का यह प्रयास नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो महिलाओं को न केवल जागरूक कर रहा है, बल्कि उन्हें सुरक्षित भविष्य की ओर भी अग्रसर कर रहा है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नौगढ़ में गैस घोटाले की आशंका गहराई, बिना बुकिंग ‘डिलिवरी सफल’—बरहुआ भारत गैस एजेंसी का मामला संज्ञान में

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चंदौली):तहसील क्षेत्र नौगढ़ में रसोई गैस...

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

You cannot copy content of this page