
वसीम खान मऊ रिपोर्टर
पीड़ित ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी लगाया आरोप
मुहम्मदाबाद (मऊ)। रानीपुर थाना क्षेत्र के पलिया-भुुसवा मोड़ पर बाजार से लौट रहे पिता-पुत्र से मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भुुसवा गांव निवासी संतोष यादव ने बताया कि बीते 26 अगस्त की शाम वह अपने पुत्र प्रिंस के साथ पलिया बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पलिया मोड़ पर गांव के ही सुधर्शन राजभर, बुपेश और रंजन ने रास्ता रोककर मां-बहन की गालियां दीं और लात-घूंसों व मुक्कों से उन पर हमला कर दिया।
संतोष यादव के अनुसार, जब उनका पुत्र प्रिंस बीच-बचाव करने आया तो आरोपियों ने उसे भी पीटकर घायल कर दिया। जाते-जाते आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है




