spot_img

दिवंगत बाहुबली मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्सा अंसारी पर मऊ पुलिस का कसा शिकंजा

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर


मऊ की पुलिस ने गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्सा अंसारी के खिलाफ और सख्त कार्रवाई की है। अफ्सा लंबे समय से फरार हैं। उत्तर प्रदेश गैंगस्टर और असामाजिक गतिविधियां (निवारण) अधिनियम के तहत दर्ज मामले में मऊ पुलिस ने अफ्सा के खिलाफ धारा 82 की कार्रवाई करते हुए उसके मोहम्मदाबाद स्थित दर्जी टोला मोहल्ला के बंद आवास पर गुरुवार देर शाम नोटिस चस्पा किया और मुनादी कराई।

अफ्सा पर पहले से ही 50 हजार का इनाम घोषित है, और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया हुआ है। मऊ पुलिस ने सीओ सिटी धनंजय मिश्रा के नेतृत्व में कई जगहों पर छापेमारी की, लेकिन अफ्सा का पता नहीं चल सका।

अफ्सा अंसारी पर 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें धोखाधड़ी, जालसाजी, चोरी, आपराधिक अतिक्रमण, और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। पुलिस ने जनता से अपील की है कि अफ्सा की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। पुलिस अफ्सा की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जांच के घेरे में PWD अधिकारी , DM ने टीम गठित कर बैठाईं जांच, 10 दिन में मांगा रिपोर्ट,ओल्ड गढ़ई नदी पर...

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा नियामताबाद,ओल्ड गढ़ई नदी पर पीडब्ल्यूडी...

Chandauli news UGC के समर्थन में नौगढ़ बार का बुलंद ऐलान, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौली।नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर उस समय...

Chandauli news बच्चों का निवाला गटक रहे ग्राम प्रधान, एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चन्दौली)।तहसील नौगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय...

You cannot copy content of this page