spot_img

युवक ने लगाई फांसी, परिवार में मचा कोहराम

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर

मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के करहां अंतर्गत सौसरवा कमालुद्दीनपुर निवासी चंदन पाण्डेय (35) पुत्र संतोष पाण्डेय ने शुक्रवार को छत के ऊपर बने मकान में अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

सूचना मिलते ही पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक कुछ दिन पहले ही मुंबई से घर आया था। उसकी शादी आठ वर्ष पूर्व हुई थी, लेकिन संतान नहीं थी। परिवार में तीन बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि एक बहन की शादी बाकी है। घटना के बाद बूढ़े माता-पिता और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।
वर्जन
कोतवाल मुहम्मदाबाद गोहना केके वर्मा ने बताया कि मृतक काफी दिनों से बीमार चल रहा था। घरवालों के अनुसार उसे साटिका रोग था और अक्सर बीमार रहता था। वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जांच के घेरे में PWD अधिकारी , DM ने टीम गठित कर बैठाईं जांच, 10 दिन में मांगा रिपोर्ट,ओल्ड गढ़ई नदी पर...

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा नियामताबाद,ओल्ड गढ़ई नदी पर पीडब्ल्यूडी...

Chandauli news UGC के समर्थन में नौगढ़ बार का बुलंद ऐलान, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौली।नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर उस समय...

Chandauli news बच्चों का निवाला गटक रहे ग्राम प्रधान, एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चन्दौली)।तहसील नौगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय...

You cannot copy content of this page