spot_img

भाजपा नेता भरत भैया ने की पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर

मधुबन, मऊ। मधुबन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुड़ाडार मनियार के भेडवरा होशियार में एक सितंबर रात्रि को गांव के सामने बरगद के पेड़ पर संदिग्ध स्थिति में सुरेश राजभर का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। इसी तरह मृतक के पुत्र की पिछले वर्ष 024 के जून माह में बगल के पेड़ से लटका शव मिला था। पुत्र की पिछले वर्ष पेड़ से शव मिलने की घटना की अभी गुत्थी सुलझी नहीं थी कि 1 सितंबर को पिता का भी रहस्यमय परिस्थितियों में मौत की घटना से पीड़ित परिवार एवं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ी हुई है। पीड़ित परिवार के घर शनिवार को भाजपा के युवा नेता भरत भैया ने पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की पूरी जानकारी प्राप्त किया एवं जनपद के उच्च पुलिस अधिकारियों से वार्ताकर मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर घटना में त्वरित कार्रवाई करने की मांग किया। श्री भैया ने बताया कि उक्त घटना के सम्बंध में जल्द ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा। वहीं उन्होंने पीड़ित परिवार को अपने तरफ से आर्थिक सहायता देते हुए इस संकट की घड़ी में हर प्रकार की मदद करने का भरोसा दिया।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जांच के घेरे में PWD अधिकारी , DM ने टीम गठित कर बैठाईं जांच, 10 दिन में मांगा रिपोर्ट,ओल्ड गढ़ई नदी पर...

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा नियामताबाद,ओल्ड गढ़ई नदी पर पीडब्ल्यूडी...

Chandauli news UGC के समर्थन में नौगढ़ बार का बुलंद ऐलान, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौली।नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर उस समय...

Chandauli news बच्चों का निवाला गटक रहे ग्राम प्रधान, एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चन्दौली)।तहसील नौगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय...

You cannot copy content of this page