
वसीम खान मऊ रिपोर्टर
भदेसरा मोड़ के पास से दबोचा गया आरोपी, दक्षिण टोला थाने में दर्ज है संगीन मुकदमा
मऊ। लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर चल रहा पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त आखिरकार दक्षिण टोला पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस अधीक्षक इलामारन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में 1 सितंबर को भदेसरा मोड़ के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
भदेसरा मोड़ से दबोचा गया आरोपी
पुलिस टीम देखभाल क्षेत्र और चेकिंग में लगी हुई थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि पाक्सो एक्ट में वांछित आरोपी भदेसरा मोड़ के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को मौके से पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोहम्मद कासिब मासूम (19 वर्ष) पुत्र नजबुल हसन, निवासी डोमनपुरा चुंगी, थाना दक्षिण टोला, मऊ के रूप में हुई
संगीन धाराओं में दर्ज है मुकदमा
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना दक्षिण टोला में मुकदमा संख्या 165/2025 दर्ज है। इसमें धारा 87, 137(2), 65(1) BNS और 3/4 पाक्सो एक्ट जैसी गंभीर धाराएँ शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी।
गिरफ्तारी में पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में थाना दक्षिण टोला पुलिस की तीन सदस्यीय टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, कांस्टेबल रोहित यादव और कांस्टेबल अंकित यादव शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि टीम ने मुखबिर की सूचना पर बिना देर किए छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया।




