spot_img

घोसी में डीजे की दुकान पर चोरों का धावा, पाँच लाख का सामान पार , पुलिस जांच में जुटी

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर

घोसी,मऊ। घोसी क्षेत्र में चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए जब बीती रात अज्ञात चोरों ने घोसी मझवारा मार्ग पर स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल के पास रवि रॉक डीजे की दुकान में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के कीमती डीजे उपकरण गायब कर दिए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के भावनपुर निवासी रवि पुत्र प्रकाश की सेंट जेवियर्स स्कूल के पास डीजे व लाइट की दुकान है। शनिवार की रात लगभग सात बजे वह रोज़ की तरह दुकान बंद कर घर चला गया। इसी बीच देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखी दो पेटी मोबी लाइट, छह बड़ी मशीनें, आठ ट्यूटर, दो डीजे मिक्सर और एक डीएम एक्स मशीन सहित करीब पाँच लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया।

रविवार की सुबह जब रवि दुकान पर पहुँचा तो देखा कि ताला टूटा हुआ है और सारा सामान गायब है। घटना की सूचना मिलते ही घोसी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और जांच-पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि चोरो का सुराग मिल सके।

पीड़ित रवि ने रविवार की सुबह अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

Chandauli news वन भूमि पर मेगा एक्शन 250 अवैध कब्जे जमींदोज, 20 हेक्टेयर जमीन मुक्त

संवाददाता विनोद कुमार यादव जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन...

You cannot copy content of this page