spot_img

इंदू प्रकाश पॉलिटेक्निक एवं फार्मेसी कॉलेज में प्लेसमेंट ऑफिस का शुभारंभ, छह छात्र चयनित

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर

मऊ। जनपद के हलधरपुर स्थित इंदू प्रकाश पॉलिटेक्निक एवं फार्मेसी कॉलेज में सोमवार, 01 सितम्बर 2025 को प्लेसमेंट ऑफिस का उद्घाटन किया गया। कॉलेज के निदेशक श्री अखिलेश कुमार राय ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया।

कॉलेज प्रशासन के अनुसार प्लेसमेंट ऑफिस की स्थापना से डिप्लोमा पॉलिटेक्निक तथा आईटीआई पास आउट छात्र-छात्राओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। इस अवसर पर छात्रों में विशेष उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।

उद्घाटन के साथ ही कॉलेज के छह छात्रों का चयन Somic ZF Auto Components Ltd., बेचराजी (मेहसाणा, गुजरात) द्वारा किया गया। यह उपलब्धि कॉलेज के लिए गौरव का विषय रही।

प्लेसमेंट ऑफिस की पहल में देश की कई नामी कंपनियाँ सम्मिलित हैं, जिनमें प्रमुख हैं – महिंद्रा एंड महिंद्रा (पुणे), अशोक लेलैंड (पुणे, महाराष्ट्र), बजाज ऑटो प्रा. लि. (पुणे, महाराष्ट्र), एल एंड टी एनर्जी हाइड्रोकार्बन्स (मुंबई), एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स प्रा. लि. (नोएडा), फोर्ड इंजीनियर्ड प्रा. लि. (हरियाणा), वोल्क्सवैगन ऑटोमोबाइल प्रा. लि. (पुणे, महाराष्ट्र), वीवो-ओप्पो-सैमसंग प्रा. लि. (ग्रेटर नोएडा), सिग्मा इंजीनियर्ड सॉल्यूशन्स प्रा. लि. (पुणे, महाराष्ट्र) तथा जॉन डियर इंडिया प्रा. लि. (पुणे, महाराष्ट्र)।

कॉलेज प्रबंधन ने आशा व्यक्त की कि इस पहल से क्षेत्र के छात्रों को रोजगार प्राप्त करने में विशेष सहायता मिलेगी तथा भविष्य में और भी कंपनियों को जोड़ा जाएगा।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जांच के घेरे में PWD अधिकारी , DM ने टीम गठित कर बैठाईं जांच, 10 दिन में मांगा रिपोर्ट,ओल्ड गढ़ई नदी पर...

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा नियामताबाद,ओल्ड गढ़ई नदी पर पीडब्ल्यूडी...

Chandauli news UGC के समर्थन में नौगढ़ बार का बुलंद ऐलान, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौली।नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर उस समय...

Chandauli news बच्चों का निवाला गटक रहे ग्राम प्रधान, एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चन्दौली)।तहसील नौगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय...

You cannot copy content of this page