
वसीम खान मऊ रिपोर्टर
रानीपुर पुलिस ने पंचायत भवन धर्मसीपुर से हुई चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनके नाम जितेंद्र कुमार, आलोक कुमार उर्फ आकाश और संदीप कुमार हैं। ये तीनों चोरी के सामान के साथ खुरहट रेलवे फाटक के पास से पकड़े गए। गिरफ्तार अभियुक्तों में जितेंद्र कुमार उम्र करीब 21 वर्ष पिता राजकुमार निवासी चकर देवा थाना रानीपुर जनपद मऊ, आलोक कुमार उर्फ आकाश उम्र करीब 19 वर्ष पिता राम प्रसाद निवासी करजौली थाना रानीपुर जनपद मऊ और संदीप कुमार उम्र करीब 19 वर्ष पिता श्रीराम निवासी चक्कर देवा थाना रानीपुर जनपद मऊ शामिल हैं। बरामद चोरी के सामान में एक अदद मॉनिटर, एक अदद सीपीयू, एक अदद यूपीएस, एक अदद डीवीआर, एक अदद मॉनिटर स्टैंड व चार्जर शामिल हैं। अभियुक्तों ने पूछताछ में जुर्म कबूल किया और बताया कि उन्होंने 26 अगस्त 2025 की रात पंचायत भवन का ताला और दरवाजा तोड़कर चोरी की थी। पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया जाएगा।




