spot_img

मिर्जापुर के ओईनवा में आयोजित हुई पीडीए जनपंचायत, संगठन को मजबूती देने पर जोर

spot_img

संवाददाता रामकुमार सिंह

मिर्जापुर। रविवार को ओईनवा गांव में प्रगतिशील लोकतांत्रिक गठबंधन (PDA) की जनपंचायत आयोजित की गई, जिसमें मुख्य रूप से स्नातक एमएलसी चुनाव से संबंधित वोटर लिस्ट की समीक्षा तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं जिले के जिला उपाध्यक्ष रवि प्रकाश त्रिपाठी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जोन प्रभारी रमाकांत चौबे ने कुशलता पूर्वक किया।

बैठक में संगठन के विस्तार, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने और आने वाले चुनावों की रणनीति पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि स्नातक एमएलसी चुनाव में सही वोटर लिस्ट बनाना बेहद आवश्यक है, जिससे कि योग्य मतदाता लोकतांत्रिक अधिकार का सही तरीके से प्रयोग कर सकें।

जनपंचायत में जिला उपाध्यक्ष विजय पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश यादव, विधानसभा सचिव उमाशंकर यादव, विधानसभा उपाध्यक्ष मोहम्मद रफीक, जोन प्रभारी रामजन्म सिंह पटेल, सेक्टर प्रभारी राजीव सिंह पटेल, राजन, लालचंद यादव, राजा राम बीआर, रामाश्रय यादव, बूथ अध्यक्ष अमन पटेल, लाल जी, अभिषेक पटेल, पूर्व प्रधान रामकेश, दिनेश पांडे, श्याम सिंह, जयप्रकाश यादव, उमेश सिंह, उदित नारायण मौर्य, राहुल त्रिपाठी, सागर विश्वकर्मा, मुरारी लाल, मुन्ना सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जनपंचायत में संगठन के प्रति सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्ण निष्ठा और समर्पण भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नौगढ़ में गैस घोटाले की आशंका गहराई, बिना बुकिंग ‘डिलिवरी सफल’—बरहुआ भारत गैस एजेंसी का मामला संज्ञान में

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चंदौली):तहसील क्षेत्र नौगढ़ में रसोई गैस...

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

You cannot copy content of this page