spot_img

पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्पनाथ राय जी की धूमधाम से मनेगी पुण्यतिथि6अगस्त को बकवल से शुरू होगा श्रद्धांजलि कार्यक्रम

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर


मऊ विकास पुरुष कल्पनाथ राय जी की पुण्यतिथि आगामी 6 अगस्त को धूमधाम से मनायी जायेगीl इस बाबत आज बकवल में बैठक संपन्न हुईl तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ सुधा राय ने कहा कि विकास पुरुष कल्पनाथ राय की कृतियां कभी विस्मृति नहीं हो सकती उन्होंने सभी कांग्रेस जनों से विकास पुरुष की पुण्यतिथि में पहुंचने की अपील कीl प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष एवं दर्जनों शिक्षण संस्थानों के संरक्षक सुरेश बहादुर सिंह ने कहा की छात्र संघ की राजनीति से पैदा हुए कल्पनाथ राय एक राजनेता के रूप में मऊ जनपद के कण कण से अपना नाम जोड़कर हमेशा के लिए अमर हो गए.बैठकमें प्रधानाचार्य योगेंद्र ओझा ने 6 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी .बताया सबसे पहले बकवल स्थित डॉक्टर सुधा राय के आवास पर सुबह 9:30 बजे श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी. तत्पश्चात जिला अस्पताल में 10: बजे श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगीl 11:00 बजे कोपागंज स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण होगा 11:30 बजे विकास पुरुष के पैतृक गांव सेमरी जमालपुर के मूर्ति पर माल्यार्पण होगा,12:00 पतिला गांव में स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण और अंत में रामरती देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ललितपुर लुदूही स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण के फल स्वरुप कॉलेज परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 12:30 बजे से प्रारंभ होगा,,
तैयारी बैठक में कार्यक्रम की संयोजक एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य विकास पुरुष कल्पनाथ राय की पुत्री वैष्णवी राय, युवा नेता एवं विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रबंधक माधवेंद्र बहादुर सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह अनिल राय उर्फबबलू राय, ब्रह्मानंद पांडे, सुखचैन राव एडवोकेट, शशिकांत राय, देवेंद्र राय,वरिष्ठ नेता तैयब खान, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सलमान जमशेद, इम्तियाज नसीम, इम्तियाज गुड्डू, प्रदीप तिवारी, शाकिफ आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे,

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news UGC के समर्थन में नौगढ़ बार का बुलंद ऐलान, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौली।नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर उस समय...

Chandauli news बच्चों का निवाला गटक रहे ग्राम प्रधान, एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चन्दौली)।तहसील नौगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय...

Chandauli news नौगढ़ में अधिवक्ताओं की ताकत का भव्य प्रदर्शन

बार एसोसिएशन शपथ समारोह में गूंजी न्याय और संविधान...

You cannot copy content of this page