spot_img

सावन के आखिरी सोमवार पर विविध कार्यक्रमों की धूम शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक

spot_img

मोनू भारती मऊ रिपोर्टर

मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। स्थानीय ब्लॉक के विभिन्न शिव मंदिरों पर सावन के आखिरी सोमवार को विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए। जहां स्वंयभू शिव मंदिर शमशाबाद पर रुद्रचंडी यज्ञ का आयोजन चल रहा है, वहीं याकूबपुर और शमशाबाद से जलाभिषेक यात्रा निकाली गई। अन्य मंदिरों में भी पूजन-अर्चन, जलाभिषेक-रुद्राभिषेक व दर्शन हेतु तांता लगा रहा।
बता दें कि प्राचीन शिव मंदिर इटौरा चौबेपुर, भदीड़, देवलास, सैदपुर, बरहदपुर, शहीद चौराहा, नेवादा, पातालपुरी शिवालय हिंडोला, क्षीरसागर शिवालय करहां, सिद्धेश्वर नाथ महादेव सद्धोपुर में जहां रुद्राभिषेक किया गया। वहीं अनेक शिव मंदिरों में अखंड रामचरित मानस पाठ का आयोजन चल रहा है।
याकूबपुर से भूपेंद्र सिंह व शिवम गिरी तथा शमशाबाद से संत बलिराम गिरी व शिवभक्त दिनेश सरोज के नेतृत्व में जलाभिषेक यात्रा निकाली गई। यह यात्रा गाजे-बाजे, सजे रथ-झांकी सहित गुरादरी के पोखरे से जल लेकर वापस गयी और अपने गांव के शिवालय में जल चढ़ाया। स्वंयभू शिव मंदिर शमशाबाद में प्रयागराज से पधारे संत जगदीशाचार्य व जनार्दनाचार्य महाराज के नेतृत्व में रुद्रचंडी महायज्ञ के सातवें दिन वेदी पूजन, हवन, रुद्र-चंडी पाठ, पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक, आरती सहित रामकथा का आयोजन हुआ।
इस मौके पर इंद्रदेव सिंह, हरिवंश सरोज, रणधीर चौरसिया, उमाकांत सरोज, दयाशंकर सिंह, हरिकेश यादव, रामनरायन गुप्ता, पप्पू कश्यप, जियालाल चौहान, अखिलेश सिंह, आकाश शर्मा, मोनू यादव सहित सैकड़ों लोग लगे रहे।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नौगढ़ में गैस घोटाले की आशंका गहराई, बिना बुकिंग ‘डिलिवरी सफल’—बरहुआ भारत गैस एजेंसी का मामला संज्ञान में

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चंदौली):तहसील क्षेत्र नौगढ़ में रसोई गैस...

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

You cannot copy content of this page