spot_img

सेवानिवृत्त होकर पैतृक गांव आये दरोगा का किया गया भव्य स्वागत

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर

मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। स्थानीय कोतवाली थानांतर्गत भाँटीकला गांव निवासी और सीतापुर जिले की पुलिस सेवा में दरोगा रहे रामसमुझ कश्यप रिटायर होकर शुक्रवार को पैतृक गांव पहुंचे। घर आगमन पर गांव-क्षेत्र के लोंगों ने तिरंगा यात्रा के साथ गांव लाकर माला-फूल और विविध स्वागत सामग्री से उनका भव्य स्वागत किया।


गौरतलब हो कि रामसमुझ कश्यप सीतापुर जिले में दरोगा के पद से रिटायर हुए हैं। वह लखनऊ में मकान बनवाकर परिवार सहित रहते हैं। शुक्रवार को लखनऊ से अपने पैतृक गांव आगमन पर क्षेत्रवासियों ने जिले के बॉर्डर उम्मनपुर में रिसीव कर उनका भव्य स्वागत माल्यार्पण किया। ढोल-नगाड़े औऱ नारेबाजी के साथ उन्हें तिरंगा यात्रा की शक्ल में गांव लाया गया। साथ ही गांव में एक अभिनंदन समारोह आयोजित कर उनके योगदान को याद करते हुए अभिनंदन किया गया। उन्होंने सभी गांव-क्षेत्र के लोंगो को धन्यवाद ज्ञापित किया।
स्वागत करने वालों में पूर्व सैनिक मनोज कुमार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष सिंह मिंटू, करहां भाजपा मंडल महामंत्री रितिक सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष करहां चंद्रकांत तिवारी, मोनू सिंह, जितेंद्र कश्यप, सुधीर सिंह, पप्पू सरोज, नीरज कश्यप, कन्हैया खरवार, रोशन कश्यप, अवनीश कुमार आदि शामिल रहे।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

Chandauli news वन भूमि पर मेगा एक्शन 250 अवैध कब्जे जमींदोज, 20 हेक्टेयर जमीन मुक्त

संवाददाता विनोद कुमार यादव जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन...

You cannot copy content of this page