spot_img

स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना में पौधारोपण कार्यक्रम, 50 नए पौधे लगाए गए

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर

मुहम्मदाबाद गोहना: स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र (CHC) मुहम्मदाबाद गोहना में सोमवार को चिकित्सकों और अस्पताल कर्मचारियों ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान आम, नीम, जामुन, पीपल और कचनार सहित कुल 50 पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. संतोष कुमार यादव ने किया। इस मौके पर डॉ. शारिक खान, डॉ. उत्तम, फार्मासिस्ट सरोज यादव, हंसा यादव सहित अस्पताल के अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे। सभी ने मिलकर पौधारोपण किया और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

डॉ. संतोष कुमार यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज के बदलते पर्यावरण में हमें हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की जिम्मेदारी लेनी होगी।

स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र, मुहम्मदाबाद गोहना की हरी-भरी छवि के पीछे डॉ. संतोष कुमार यादव का समर्पित प्रयास ही है। अस्पताल परिसर की हरियाली मरीजों और स्टाफ दोनों को सुकून प्रदान करती है।

अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि डॉ. संतोष की पर्यावरण संरक्षण की दूरदर्शिता और लगातार मेहनत के कारण ही यह केंद्र एक हरित और स्वच्छ वातावरण के लिए जाना जाता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल पौधे लगाना बल्कि लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना भी था।

अस्पताल स्टाफ ने सभी से अपील की कि वे भी इस तरह के पौधारोपण कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने आस-पास के पर्यावरण को स्वस्थ बनाएं।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जांच के घेरे में PWD अधिकारी , DM ने टीम गठित कर बैठाईं जांच, 10 दिन में मांगा रिपोर्ट,ओल्ड गढ़ई नदी पर...

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा नियामताबाद,ओल्ड गढ़ई नदी पर पीडब्ल्यूडी...

Chandauli news UGC के समर्थन में नौगढ़ बार का बुलंद ऐलान, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौली।नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर उस समय...

Chandauli news बच्चों का निवाला गटक रहे ग्राम प्रधान, एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चन्दौली)।तहसील नौगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय...

You cannot copy content of this page