spot_img

अतरारी गांव में बिजली संकट: अबुबकर खान ने ऊर्जा मंत्री को सौंपा मांग पत्र, ग्रामीणों को जल्द राहत की उम्मीद

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर

मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के ग्राम सभा अतरारी के निवासी वर्षों से बिजली की मूलभूत सुविधा से वंचित हैं। गांव में पहले से बिजली के खंभे लगे हुए हैं, लेकिन केवल 250 मीटर विद्युत तार की कमी के कारण सौ से अधिक परिवार आज भी अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर हैं।

गांव की इस गंभीर समस्या की जानकारी मिलने पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष (श्रम प्रकोष्ठ) अबुबकर खान ने सक्रिय पहल करते हुए नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए. के. शर्मा को एक औपचारिक मांग पत्र सौंपा। उन्होंने मांग की कि अतरारी गांव में शीघ्र 250 मीटर विद्युत तार की आपूर्ति की जाए, जिससे वहां के लोगों को बिजली कनेक्शन मिल सके और उनका जीवन रोशन हो सके।

अबुबकर खान ने कहा:

“यह सिर्फ बिजली की नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और जीवन स्तर से जुड़ी बड़ी समस्या है। हमने मंत्री जी से निवेदन किया है कि तुरंत कार्रवाई की जाए ताकि गांव के सौ से अधिक परिवारों को राहत मिल सके।”

इरशाद अहमद ने उठाई थी पहली बार आवाज

उल्लेखनीय है कि इस समस्या को सबसे पहले ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी इरशाद अहमद ने उजागर किया था। उन्होंने गांव की बदहाल स्थिति की जानकारी अबुबकर खान को दी थी, जिसके बाद खान ने तत्काल गंभीरता से पहल करते हुए इसे शासन स्तर तक पहुँचाया।

ग्रामीणों ने जताया आभार

अतरारी के ग्रामीणों ने अबुबकर खान की त्वरित कार्यवाही की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल उनके लिए नई उम्मीद की किरण है। लोगों को भरोसा है कि जल्द ही उनके गांव में भी बिजली का उजाला फैलेगा और वर्षों से चली आ रही परेशानी का अंत होगा।

अब देखने वाली बात यह होगी कि शासन इस मांग पत्र पर कितनी जल्दी संज्ञान लेता है और अतरारी गांव को अंधेरे से उजाले की ओर ले जाने की दिशा में ठोस कदम कब उठाए जाते हैं।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news UGC के समर्थन में नौगढ़ बार का बुलंद ऐलान, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौली।नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर उस समय...

Chandauli news बच्चों का निवाला गटक रहे ग्राम प्रधान, एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चन्दौली)।तहसील नौगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय...

Chandauli news नौगढ़ में अधिवक्ताओं की ताकत का भव्य प्रदर्शन

बार एसोसिएशन शपथ समारोह में गूंजी न्याय और संविधान...

नौगढ़ में ग्राम पंचायत सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

ग्राम प्रधानों व पंचायत सचिवों के लिए भव्य एक...

You cannot copy content of this page