spot_img

गुम हुआ मोबाइल बरामद, महिला को वापस सौंपा गया 20 हजार रुपये का स्मार्टफोन

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर

मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र से गुमशुदा हुआ एक कीमती मोबाइल फोन बरामद कर संबंधित महिला को सुपुर्द कर दिया गया। यह कार्य तकनीकी संसाधनों की मदद से संभव हो सका।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भुजही गांव निवासी प्रतिमा नामक महिला ने मोबाइल गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनका स्मार्टफोन कहीं खो गया है जिसकी कीमत लगभग 20,000 रुपये थी।

शिकायत मिलने के बाद साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीएनएस और सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से मोबाइल को ट्रैक किया। तकनीकी जांच और प्रयासों के फलस्वरूप मोबाइल का लोकेशन प्राप्त हुआ और उसे बरामद कर लिया गया।

मोबाइल मिलने के बाद नियमानुसार महिला को फोन सुपुर्द किया गया। महिला ने मोबाइल वापसी पर संतोष जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई की सराहना की और कहा कि तकनीकी माध्यमों से गुमशुदा वस्तुओं की खोज अब और अधिक प्रभावी होती जा रही है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नौगढ़ में गैस घोटाले की आशंका गहराई, बिना बुकिंग ‘डिलिवरी सफल’—बरहुआ भारत गैस एजेंसी का मामला संज्ञान में

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चंदौली):तहसील क्षेत्र नौगढ़ में रसोई गैस...

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

You cannot copy content of this page