spot_img

मऊ पुलिस अधीक्षक ने किया पुलिस लाइन का निरीक्षण, रिक्रूट आरक्षियों से की मुलाकात और समस्याएं सुनीं

spot_img

संवाददाता  राजीव रंजन सिंह

जनपद मऊ के पुलिस अधीक्षक इलामारन जी द्वारा आज पुलिस लाइन मऊ में रिक्रूट आरक्षियों के लिए निर्धारित बैरक, मेस, स्नानागार, भोजनालय तथा प्रशिक्षण कक्ष का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता, और रहने की सुविधा की स्थिति का अवलोकन किया तथा आवश्यक सुधार हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

पुलिस अधीक्षक ने रिक्रूट आरक्षियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा करते हुए, उससे संबंधित अभिलेखों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने सभी प्रशिक्षण अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम को सुचारू, गुणवत्तापूर्ण और अनुशासित ढंग से संचालित किया जाए, जिससे रिक्रूटों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त हो सके।

निरीक्षण के दौरान एसपी इलामारन जी ने पुलिस लाइन के टिन शेड में प्रशिक्षु आरक्षियों के साथ संवाद स्थापित किया। उन्होंने रिक्रूटों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और तत्काल समाधान हेतु उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।

उन्होंने आरटीसी (रीक्रूट ट्रेनिंग सेंटर) प्रशिक्षण में भाग ले रहे आरक्षियों को अनुशासन, समय पालन एवं बेसिक पुलिसिंग ज्ञान को आत्मसात करने पर बल दिया। एसपी ने सभी रिक्रूटों को राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने और पुलिस बल की गरिमा बनाए रखने का संदेश दिया।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर अंजनी कुमार पाण्डेय, उप निरीक्षक इंद्रजीत पटेल सहित कई अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। निरीक्षण का उद्देश्य प्रशिक्षण व्यवस्था को और बेहतर बनाना तथा रिक्रूटों के मनोबल को ऊंचा रखना था।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नौगढ़ में गैस घोटाले की आशंका गहराई, बिना बुकिंग ‘डिलिवरी सफल’—बरहुआ भारत गैस एजेंसी का मामला संज्ञान में

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चंदौली):तहसील क्षेत्र नौगढ़ में रसोई गैस...

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

You cannot copy content of this page