
वसीम खान मऊ रिपोर्टर
मऊ पुलिस ने एक 15 हजार के इनामिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक इलामारन जी द्वारा अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए वांछित व इनामिया के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मधुबन पुलिस ने एएसपी व क्षेत्राधिकारी के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार की सुबह कटघराशंकर (रौजा) दुर्गा मंदिर के समीप से एक इनामिया को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार इनामिया की पहचान छोटेलाल राजभर पुत्र उदई राजभर निवासी बलिया जनपद के भीमपुरा थाना क्षेत्र के देवधरिया के रूप में हुई। इस पर पाक्सो समेत कई अन्य धाराओं में फरार चल रहे इनामिया बदमाश पर मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए इनामिया को गिरफ्तार किया।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह के अलावा पंकज विश्वकर्मा और अनवर अहमद शामिल थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार इनामिया के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।




