spot_img

मऊ पुलिस ने चार शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, ट्रैक्टर और तीन चोरी की बाइकें बरामद

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर


मऊ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले की एसओजी, स्वाट और सर्विलांस टीम ने एक संयुक्त कार्रवाई में चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। ये चोर मऊ सहित आसपास के जिलों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने इनके पास से एक ट्रैक्टर और तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

गिरफ्तारी की कार्रवाई आज सुबह 04:20 बजे नई बस्ती बंधा दुबारी तिराहा, थाना घोसी क्षेत्र से की गई। इस दौरान गिरफ्तार किए गए चोरों की पहचान निम्न प्रकार से हुई है:

  • निखिल पासवान उर्फ प्रशांत, उम्र 20 वर्ष, ग्राम फरमाना, थाना खरखोदा, जिला सोनीपत (हरियाणा)
  • अनीस यादव उर्फ मनीष, उम्र 20 वर्ष, ग्राम मिश्रौली, थाना मधुबन, जनपद मऊ
  • शानू, उम्र 35 वर्ष, ग्राम इब्राहिमपुर, थाना लहरपुर, जिला सीतापुर
  • संतोष पासवान, उम्र 45 वर्ष, बोझी बाजार, थाना घोसी, जनपद मऊ

बरामदगी का विवरण:

  • एक नीला ट्रैक्टर (स्कार्ट पावर ट्रैक यूरो 42) जिसका चेचिस नंबर T0553227010KH है।
  • तीन मोटरसाइकिलें:
    • UP 60 S 6541, संबंधित थाना उभांव, जनपद बलिया
    • UP 54 A 9696, इंजन नंबर HA11EDNHE50372, असल नंबर UP 51 BH 0297 पाया गया
    • UP 87 P 5995, इंजन नंबर MDPFXPPE08474, असल नंबर UP 40 BB 4620 पाया गया

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह गिरोह लंबे समय से वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल था। इनके गिरफ्तारी से जनपद मऊ सहित आसपास के जिलों में हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है और इनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

Chandauli news वन भूमि पर मेगा एक्शन 250 अवैध कब्जे जमींदोज, 20 हेक्टेयर जमीन मुक्त

संवाददाता विनोद कुमार यादव जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन...

You cannot copy content of this page