spot_img

मऊ के दोहरीघाट मे भीषण सड़क दुर्घटनाकुलपति एवं उनकी पत्नी की दर्दनाक मौतटायर पंचर होने से हुआ हादसा

spot_img


वसीम खान मऊ रिपोर्टर

मऊ : उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के 5:40 बजे वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति और कविकुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय, रामटेक (नागपुर) के वर्तमान कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी (उम्र 55 वर्ष) और उनकी पत्नी बदामी देवी (उम्र 52 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में गाड़ी का चालक वैभव मिश्र (उम्र 35 वर्ष, निवासी गोपालगंज, बिहार) गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार, प्रो. हरेराम त्रिपाठी अपनी पत्नी और चालक वैभव मिश्र के साथ इनोवा कार से नागपुर से अपने पैतृक निवास कुशीनगर जनपद के चकिया बघउजघाट जा रहे थे। गाड़ी प्रो. त्रिपाठी स्वयं चला रहे थे, जबकि उनकी पत्नी आगे की सीट पर और चालक वैभव मिश्र पीछे की सीट पर बैठे थे। वैभव ने बताया कि नींद आने की वजह से उन्होंने प्रो. त्रिपाठी को गाड़ी चलाने के लिए कहा था। तड़के अहिरानी के पास एक पेट्रोल पंप के सामने पंचर होने के कारण खड़े ट्रेलर से इनोवा कार की भीषण टक्कर हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही दोहरीघाट पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को गाड़ी से बाहर निकाला। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। घायल चालक वैभव मिश्र को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दोहरीघाट ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
दोहरीघाट थाना प्रभारी राज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रेलर और इनोवा कार को कब्जे में ले लिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में ट्रेलर के पंचर होने के कारण सड़क पर खड़े होने की बात सामने आई है, जिससे यह हादसा हुआ।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news UGC के समर्थन में नौगढ़ बार का बुलंद ऐलान, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौली।नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर उस समय...

Chandauli news बच्चों का निवाला गटक रहे ग्राम प्रधान, एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चन्दौली)।तहसील नौगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय...

Chandauli news नौगढ़ में अधिवक्ताओं की ताकत का भव्य प्रदर्शन

बार एसोसिएशन शपथ समारोह में गूंजी न्याय और संविधान...

नौगढ़ में ग्राम पंचायत सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

ग्राम प्रधानों व पंचायत सचिवों के लिए भव्य एक...

You cannot copy content of this page