spot_img

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं निजी अस्पतालों में भ्रष्टाचार अव्यवस्था और अर्थव्यवस्था

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर

मऊ 26 अगस्त 2025 दिन मंगलवार. तहसील मुहमदाबाद.. मऊ जनपद के सरकारी अस्पतालों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं निजी अस्पतालों में भ्रष्टाचार अव्यवस्था अराजकता दलाली और अवैध वसूली के खिलाफ हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया इस दौरान हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में हो रही मनमानी पर कड़ा विरोध जताया और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को 8 सूत्रीयम ज्ञापन सौंपकर कर सख्त कार्रवाई की मांग की उन्होंने कहा कि सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों की स्थिति बेहद चिंता जनक है अस्पतालों में मरीजों से जांच के नाम पर अवैध धन उगाही की जा रही है जिला अस्पताल में दलालों का वर्चस्व बढ़ गया है गरीब मजलूम बेबस और लाचार लोगों को सरकारी अस्पतालों में सही तरीके से सुविधा नहीं मिल पा रही हैं सरकार के योजनाओं का लाभ आम जनता तक नहीं पहुंच पा रहा है उन्होंने चेतावनी दी और कहा कि अगर सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो हिंदू जागरण समिति एक व्यापक आंदोलन के रूपरेखा तैयार करेगी समिति के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एडवोकेट रामकृष्ण भारद्वाज ने कहा कि जिला अस्पताल में दवाओ के अभाव के कारण मरीज को बाहर से दवाइयां खरीदनी पड़ रही है जिला अस्पताल के वार्डों एवं शौचालय में सफाई व्यवस्था संतोष जनक नहीं है हिंदू जागरण समिति के प्रवक्ता नरेंद्र सिंह ने कहा कि छोटे-छोटे मामलों में सरकारी अस्पतालों से मरीज को निजी अस्पतालों में कमीशन खोरी के चक्कर में भेजा जा रहा है विभिन्न तरह के जांच के नाम पर मरीज का उत्पीड़न किया जा रहा है जिला प्रशासन की लापरवाही से सरकारी योजनाएं दम तोड़ती नजर आ रहे हैं जिसे आम जनता को कोई लाभ नहीं मिल रहा है प्रांत के मंत्री अमित वर्मा एवं जिला प्रवक्ता वीरेंद्र पासी ने आरोप लगाया कि सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर समय से अस्पताल नहीं पहुंचते हैं जिससे मरीजों को घंटे तक इंतजार करना पड़ता है कमीशन के चक्कर में बाहर की दवाइयां लिखी जा रही हैं एवं जांच के नाम पर पीड़ित आम जनता को लूटा जा रहा है गोरक्ष प्रांत के मंत्री रवि गुप्ता ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर पर्याप्त स्टाफ नहीं होने के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं जिससे गंभीर रोगियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है हिंदू जागरण समिति के यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष आर्यन सिंह ने कहा उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक नींद में सोए हुए हैं उन्हें आम जनता की पीड़ा से कोई सरोकार नहीं है स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं लेकिन सरकार के ऊपर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है हिंदू जागरण समिति के जिला महामंत्री रविशंकर साहू ने कहा कि निजी अस्पतालों में मनमाने तरीके से मरीजो से अवैध धन की वसूली की जा रही है उन्होंने बलिया मोड़ के निकट बिना किसी लाइसेंस के संचालित हो रहे हाईटेक अस्पताल में पिछले दिनों जच्चा बच्चा की हुई मौत के मामले में उच्च स्तरीय जांच कर कर सख्त कार्यवाही की मांग की है उन्होंने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग के बड़े अधिकारियों के मिली भगत से अवैध अस्पतालों का संचालन हो रहा है जिस हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगे जनता के समस्याओं को लेकर आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी इस अवसर पर हिंदू जागरण समिति के प्रांत उपाध्यक्ष योगेंद्र प्रजापति जिलाध्यक्ष मनीष सिंह आदित्य रंजन सिंह राज श्रीवास्तव कमलेश सिंह गुड्डू सोनकर आजमगढ़ मंडल के प्रभारी रवि सैनी रामाशीष यादव सोनू खरवार सनोज कनौजिया अनिल सोनकर अंकित प्रजापति गोलू नन्हे रोशन सोनी राजकुमार मौर्य सहित अनेक लोग उपस्थित रहे ।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नौगढ़ में गैस घोटाले की आशंका गहराई, बिना बुकिंग ‘डिलिवरी सफल’—बरहुआ भारत गैस एजेंसी का मामला संज्ञान में

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चंदौली):तहसील क्षेत्र नौगढ़ में रसोई गैस...

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

You cannot copy content of this page