spot_img

रविदास मन्दिर की भूमि पर अतिक्रमण का आरोप

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर


मऊ: तहसील मुहम्मदाबाद गोहना के ग्राम सभा सीगाड़ी मडैया में स्थित रविदास मन्दिर की भूमि पर अवैध कब्ज़े का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।

ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान मडैया बसारतपुर के प्रधान ने फर्जी तरीके से जमीन को हड़प लिया है। गाटा संख्या 227ख, रकबा 589 वर्ग मीटर भूमि रविदास मन्दिर के नाम दर्ज है। पिछले लगभग 30 वर्षों से यह मन्दिर वहां मौजूद है और धार्मिक आयोजन व प्रतिवर्ष मेला होता आ रहा है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने मन्दिर की भूमि पर अवैध निर्माण कर लिया है, जिससे श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुँच रही है। ग्राम प्रधान ने मन्दिर के बाहरी हिस्से को पट्टा कर दिया है, जिससे विवाद बढ़ गया है।

ग्राम प्रधानपति सुरेन्द्र पाल समेत ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे। ग्रामीणों का कहना है कि मन्दिर की भूमि को बचाने के लिए वे संघर्ष करने को तैयार हैं।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news UGC के समर्थन में नौगढ़ बार का बुलंद ऐलान, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौली।नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर उस समय...

Chandauli news बच्चों का निवाला गटक रहे ग्राम प्रधान, एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चन्दौली)।तहसील नौगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय...

Chandauli news नौगढ़ में अधिवक्ताओं की ताकत का भव्य प्रदर्शन

बार एसोसिएशन शपथ समारोह में गूंजी न्याय और संविधान...

नौगढ़ में ग्राम पंचायत सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

ग्राम प्रधानों व पंचायत सचिवों के लिए भव्य एक...

You cannot copy content of this page