
वसीम खान मऊ रिपोर्टर
मऊ। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत सहादतपुर कलशाम पेट्रोल पंप के पास सोमवार की शाम लगभग 5 बजे बड़ा हादसा हो गया। यहां बाइक सवार 24 वर्षीय युवक सुशील कुमार रोडवेज बस के चक्का चढ़ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को आनन-फानन में निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुँचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया




