spot_img

सेवानिवृत्त शिक्षकों के भव्य सम्मान समारोह का आयोजन

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर



मधुबन, मऊ। स्थानीय कस्बा स्थित ब्लाक संसाधन केन्द्र पर शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर सेवानिवृत्त हो चुके शिक्षक शिक्षिकाओं के सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त सचिव उप्र. शासन वेदप्रकाश राय रहे एवं विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मऊ संतोष कुमार उपाध्याय, राजीव कुमार पाठक बीएसए आजमगढ़ ने संयुक्त रूप से डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित किया गया। बच्चों के रंगारंग कार्यक्रमों ने सबका मन मोह लिया। मुख्य अतिथि श्री राय ने कहा कि शिक्षक समाज का मार्गदर्शक होता है। शिक्षा के मूल उद्देश्यों को समझते हुए बच्चों को ज्ञान और संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान करने पर जोर दिया। बीएसए संतोष कुमार उपाध्याय ने कहा कि समाज के लिए जिम्मेदार नागरिक तैयार करें आज का समय चुनौतियों से भरा हुआ है शिक्षकों को नई तकनीक डिजिटल माध्यम और सोध परक दृष्टिकोण अपनाना होगा। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हो चके 28 शिक्षक शिक्षिकाओं को अंगवस्त्रम् देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रत्येक न्याय पंचायत से टीएलएम प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।
समापन के अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी श्यामसुन्दर पटेल ने आगन्तुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया गया। ब्लाक अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह
जिला स्काउट मास्टर/ जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मौर्य, आकांक्षा पाण्डेय, कुसुम सिंह, बिन्दू यादव, रामचन्द्र, महेन्द्र प्रसाद, ममता मौर्या, मनोज कुमार, राधिका वर्मा, रमेश यादव, ग्रीचन्द, रामाशीष यादव, ब्लाक मंत्री अरूणोदय कुमार, योगेन्द्र नाथ, अभय सिंह समेत दर्जनों शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

Chandauli news वन भूमि पर मेगा एक्शन 250 अवैध कब्जे जमींदोज, 20 हेक्टेयर जमीन मुक्त

संवाददाता विनोद कुमार यादव जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन...

You cannot copy content of this page