spot_img

किसान के हत्यारोपीत चार गिरफ्तार

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर



मधुबन, मऊ। स्थानीय थाना क्षेत्र के अहिरूपुर गांव में 8 सितम्बर की रात में मक्का की रखवाली करने जाते समय एक 56 वर्षीय किसान की की धारदार व नोकिले हथियार से हत्या कर दी गई थी। मृतक का शव तालाब के समीप खून से लथपथ शव देख लोगों में सनसनी गई थी। मृतक की पत्नी ने जमीन सम्बंधी पुरानी रंजिश को लेकर गांव के चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की कवायद में जुटी थी। शुक्रवार की सुबह मुखबिर के जरिए पुलिस को सूचना मिली कि हत्यारोपी कहीं भागने के फिराक में बैरियाडीह पुल के समीप खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस घेराबंदी पर चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उन्हें सम्बंधित धारा के तहत विधिक कार्यवाही के लिए न्यायालय रिमांड हेतु भेज दिया।
थाना क्षेत्र के अहिरूपुर गांव निवासी अमला यादव (56) पुत्र स्व. किशुन यादव 8 सितम्बर की रात भोजन के उपरांत गांव के दक्षिण तरफ मक्के के खेत की रखवाली करने जा रहा था। इसी बीच जमीन सम्बंधी पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों द्वारा धारदार व नोकिले हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। वापस घर न आने पर परिजनों लगा कि खेत में रहने के लिए अस्थाई मचान पर सो गए होंगे। अगले दिन सुबह बच्चों ने इनके शव को तालाब के पास खून से लथपथ देख चिल्लाने लगे। तब परिजनों को हत्या की जानकारी हुई। हत्या के पीछे की वजह परिजनों ने पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। मृतक की पत्नी मन्ती देवी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के संदीप उर्फ लालू पुत्र प्रभुनाथ यादव, राजकुमार पुत्र अमेरिका मौर्य, राजेन्द्र पुत्र रामबली हरिजन, कमलेश पुत्र किशोर यादव के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 291/2025 बीएनएस की धारा 103(1)/351(3) के तहत केस दर्ज कर लिया था। तभी से पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी की कवायद में जुटी थी। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह हमराही पुलिस कर्मियों में शामिल पंकज विश्वकर्मा, प्रदीप मिश्रा, नीरज यादव व संदीप यादव के साथ क्षेत्र में अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए गश्त पर थे। इसी बीच पुलिस टीम को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि अहिरूपुर में किसान की हत्या के आरोपी कहीं भागने के फिराक में बैरियाडीह पुल के समीप खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि इसमें तीन के ऊपर वर्ष 2020 व एक पर वर्ष 2017 व 2020 में मारपीट आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार हत्यारोपियों को पुलिस ने न्यायालय रिमांड हेतु भेज दिया।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

Chandauli news वन भूमि पर मेगा एक्शन 250 अवैध कब्जे जमींदोज, 20 हेक्टेयर जमीन मुक्त

संवाददाता विनोद कुमार यादव जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन...

You cannot copy content of this page