spot_img

सेवा सुरक्षा एवं पुरानी पेंशन बहाली को लेकर माध्यमिक शिक्षकों ने भरी हुंकार

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर


संघर्षों के बल पर हम
अपना हक लेकर रहेंगे –देव भास्कर तिवारी

मऊ जनपद के माध्यमिक शिक्षकों  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले आज पुरानी पेंशन बहाली, सेवा सुरक्षा आदि की मांग को लेकर डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया. इस सम्बन्ध मे शिक्षकों ने सेवा सुरक्षा संबंधी धारा 12,18 एवं 21 को पुर्नस्थापित करने, समान कार्य के लिए समान वेतन, कैशलेस चिकित्सा, तदर्थ शिक्षकों की विनियमतीकरण, एनपीएस खातों के रखरखाव एवं अपडेट, इनकम टैक्स संबंधी फार्म 16, विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की सेवाओं को जोड़कर उन्हें पुरानी पेंशन देने आदि 31 सूत्री मांग रखी.


धरने की अध्यक्षता करते हुए संगठन के अध्यक्ष जय नारायण द्विवेदी ने कहा की पुरानी पेंशन ही शिक्षकों एवं कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा है अतः सरकार को बिना किसी हीला हवाली के पुरानी पेंशन लागू कर देनी चाहिए। प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं अनुशासन समिति के सदस्य देव भास्कर तिवारी ने सेवा सुरक्षा संबंधी धाराओं क्रमश: 12,18,21 का विस्तृत जिक्र करते हुए सरकार से मांग की कि इन धाराओं को पुनः उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की नियमावली में स्थापित किया जाए। श्री तिवारी ने कहा कि कैशलेस चिकित्सा सुविधा और सम्मान कार्य के लिए समान वेतन हम लेकर रहेंगे। यदि ऐसा नहीं करते हैं तो प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा । जिला मंत्री डॉo भूपेन्द्र वीर सिंह ने एनपीएस को अपडेट करने के लिए और उसके रखरखाव के संदर्भ में विस्तृत रूप से बताया और यह भी कहा कि सरकार और कार्यालय द्वारा इस पर देर किए जाने से शिक्षकों को हानि होती है। यह कार्य नहीं होना चाहिए। संगठन के कोषाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने कहा कि आईटीआर फाइल करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर है। अतः फार्म 16 अति शीघ्र जनपद के शिक्षकों को मिल जाना चाहिए।
धरने में वक्तागण के रूप में सत्य प्रकाश राय, शशिकांत पाण्डेय, सूर्य प्रकाश राय, दीनदयाल राय, मुस्ताक अली, संजय कुमार यादव, धनंजय सिंह, रामानंद यादव, उपेन्द्र पति पाण्डेय, ऋषिकेश पाण्डेय, रणविजय सिंह , मुहम्मद मजहर, डॉo शाश्वतान्द पाण्डेय,संजय कुमार उपाध्याय आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया। धरने को बल प्रदान करने के लिए रविकांत, वीरेंद्र विक्रम, आशुतोष राय, नौशाद निसार, अर्चना गुप्ता, डॉo सुशीला, रंजीता सिंह, संगीता, प्रमोद कुमार सिंह,विनोद सिंह चन्द्रभान यादव,देवभूषण सिंह, हरेन्द्र प्रसाद, महेन्द्र कुमार, अरविन्द रायआदि जनपद से कई सैकड़ों की संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय के प्रतिनिधि के रूप में राजकीय इण्टर कालेज अईलख के प्रधानाचार्य श्री योगेन्द्र उपाध्याय को सौंपा गया। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय को ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री कार्यालय तक भेजने के लिए उपस्थित शिक्षकों को आश्वस्त किया। धरने का संचालन जिला मंत्री डॉo भूपेन्द्र वीर सिंह ने किया।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नौगढ़ में गैस घोटाले की आशंका गहराई, बिना बुकिंग ‘डिलिवरी सफल’—बरहुआ भारत गैस एजेंसी का मामला संज्ञान में

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चंदौली):तहसील क्षेत्र नौगढ़ में रसोई गैस...

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

You cannot copy content of this page