
वसीम खान मऊ रिपोर्टर
- बिना रुके, बिना थके, बिना झुके निरंतर समाज को जागृत करने का काम कर रहा आरएसएस: आर्यम जी
मऊ। निश्चित होगा परिवर्तन, मांग रहा जन गण मन, इसी पथ पर बढ़ता जा रहा है संघ। इसी ध्येय वाक्य के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर चल रहे विविध कार्यक्रम के क्रम में शनिवार को कोपागंज में स्वयंसेवकों द्वारा पथ संचलन किया गया।
शनिवार को भारी बरसात के बावजूद कोपागंज के हुए पथ संचलन कार्यक्रम में जिला प्रचारक आर्यम जी ने कहाकि जो अपने और अपनों के लिए खड़ा नहीं होता भगवान भी उसकी रक्षा नहीं करते हैं। उन्होंने कहाकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पिछले 100 वर्षों से बिना रुके, बिना थके, बिना झुके, निरंतर आगे बढ़ रहा है और समाज को जागृत करने का काम कर रहा है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना कल के 100 वर्ष पूरे होने पर विविध आयोजनों के विषय में विशेष जानकारी देते हुए जिला प्रचारक आर्यम जी ने बताया कि मऊ जनपद में कुल 123 इकाइयों में 5 अक्टूबर से 15 अक्टूबर के बीच पथ संचलन सहित तमाम कार्यक्रम संपन्न होगा। हमें ऐसे विजयकांक्षी समाज का निर्माण करना है जिसमें सत्य, धर्म, न्याय प्रकाश और ज्ञान का सर्वोच्च स्थान हो।
पथ संचलन कार्यक्रम में जिला संघ चालक कैलाश जी, नगर संघ चालक विजय प्रकाश, नगर कार्यवाह मनोज जी, सह नगर कारवाह पवन जी आशीष, गोपाल, अजीत, बिंदुकांत, डॉक्टर संजय, जिला प्रचार प्रमुख प्रिंस जी, जिला शारीरिक प्रमुख प्रेमचंद जी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक बंधु उपस्थित रहे।




