spot_img

प्रवीण राय बने भारत परिषद के पूर्वांचल मीडिया प्रभारी

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर


मऊ भ्रष्टाचार, शोषण, अन्याय और वंचितों के अधिकार की लड़ाई लड़ने वाली राष्ट्रीय संस्था भारत परिषद ने पूर्वांचल में अपनी टीम को और मजबूत करते हुए वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण राय को भारत परिषद के पूर्वांचल मीडिया प्रभारी एवं जनपद मऊ के जिला प्रभारी के रूप में नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति संस्था के प्रदेश महासचिव बेचू यादव के प्रस्ताव और राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व न्यायाधीश ब्रजभूषण तिवारी की संस्तुति पर पूर्वांचल प्रभारी धनंजय चौबे द्वारा की गई।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजभूषण तिवारी, जो देश के ईमानदार और निर्भीक न्यायाधीशों में गिने जाते हैं और वर्तमान में लखनऊ उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं, ने बताया कि भारत परिषद का उद्देश्य समाज के हर उस वर्ग को न्याय दिलाना है जो वर्षों से शोषित और उपेक्षित रहा है। उन्होंने कहा कि संस्था पत्रकारों और समाजसेवियों के सहयोग से जनहित के मुद्दों को नई ऊंचाई दे रही है।
शुक्रवार को पूर्वांचल प्रभारी धनंजय चौबे के नेतृत्व में संस्था की टीम मऊ पहुँची, जहाँ जिला अध्यक्ष अर्जुन प्रजापति की मौजूदगी में प्रवीण राय को मनोनयन पत्र सौंपा गया। इस मौके पर धनंजय चौबे ने कहा —
“भारत परिषद हमेशा सच्चाई और न्याय की राह पर चलने वालों के साथ खड़ी है। हमें उम्मीद है कि प्रवीण राय अपने अनुभव, लेखनी और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से संस्था की आवाज को जन-जन तक पहुँचाने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।”
उन्होंने यह भी कहा कि पूर्वांचल क्षेत्र में भारत परिषद अब मीडिया के माध्यम से भ्रष्टाचार, सामाजिक अन्याय, सरकारी उदासीनता और प्रशासनिक लापरवाही के विरुद्ध जनआवाज को और मजबूत करेगी।
प्रवीण राय, जो लंबे समय से लोक अधिकार, आजाद पत्र, भारत एकता टाइम्स सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के संपादक रह चुके हैं, ने अपनी नियुक्ति पर कहा —
“भारत परिषद का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात है। संस्था ने जो विश्वास जताया है, मैं उसे पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास करूंगा। मेरा उद्देश्य वंचितों, किसानों, युवाओं और समाज के दबे-कुचले वर्गों की आवाज को सशक्त रूप में सामने लाना है।”
इस मौके पर अनेक पत्रकार, समाजसेवी, शिक्षाविद् और स्थानीय गणमान्यजन मौजूद रहे जिन्होंने प्रवीण राय को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

Chandauli news वन भूमि पर मेगा एक्शन 250 अवैध कब्जे जमींदोज, 20 हेक्टेयर जमीन मुक्त

संवाददाता विनोद कुमार यादव जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन...

You cannot copy content of this page