spot_img

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनी जन समस्याएँ

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर


मऊ। तहसील मधुबन में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी मऊ प्रवीण मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन ने संयुक्त रूप से जन समस्याओं की सुनवाई की।
अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मामले का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से भूमि विवाद संबंधी प्रकरणों में कहा कि पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर जांच की जाए, ताकि फरियादियों को एक विभाग से दूसरे विभाग के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याओं का त्वरित व न्यायोचित समाधान हो सके।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार एवं क्षेत्राधिकारी घोसी ने तहसील घोसी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जनता की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण की कार्यवाही की।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

Chandauli news वन भूमि पर मेगा एक्शन 250 अवैध कब्जे जमींदोज, 20 हेक्टेयर जमीन मुक्त

संवाददाता विनोद कुमार यादव जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन...

You cannot copy content of this page