spot_img

मुहम्मदाबाद तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन का कार्य बहिष्कार

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर


तहसीलदार पर दुर्व्यवहार और मनमाने ढंग से पत्रावलियों के निस्तारण का आरोप
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन मुहम्मदाबाद गोहना के पदाधिकारी — सह मंत्री अली इमदाद ज़ैदी एडवोकेट, सह मंत्री/कोषाध्यक्ष अर्स आलम एडवोकेट, वरिष्ठ सदस्य करदे अली इमदाद ज़ैदी एडवोकेट, ऑडिटर आफताब अहमद एडवोकेट, सदस्य विजय कुमार, संजय शर्मा, मुनव्वर आदि ने तहसीलदार अनीश सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया है।


अधिवक्ताओं का कहना है कि तहसीलदार लगातार अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। पत्रावलियों को बिना सुनवाई किए निस्तारित कर दिया जाता है और कई पत्रावलियों को अग्रसारित करने से रोका जाता है। यदि कुछ पत्रावलियाँ अग्रसारित की भी जाती हैं तो तहसीलदार स्वयं उन्हें काट देते हैं।
पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकरण पर तहसीलदार और अधिवक्ताओं के बीच दो बार वार्ता हो चुकी है, लेकिन उनके व्यवहार और कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हुआ। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि दिनांक 4 सितम्बर 2025 को सुबह 10:15 बजे तहसीलदार ने कोतवाल सहित पुलिस बल बुलाकर अधिवक्ताओं को डराने-धमकाने का प्रयास किया।
इस घटना के बाद संघ की आपात बैठक आहूत की गई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि तहसील परिसर में न्यायिक कार्य करना संभव नहीं है। अधिवक्ताओं ने यह भी आशंका व्यक्त की कि वर्तमान परिस्थितियों में कभी भी तहसीलदार और अधिवक्ताओं के बीच गंभीर घटना घट सकती है।
इसी क्रम में 4 सितम्बर को लिए गए निर्णय के आधार पर, आज दिनांक 15 सितम्बर 2025 को मुहम्मदाबाद तहसील के सभी अधिवक्ता अपने कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया है कि जब तक स्थिति में सुधार नहीं होता, आंदोलन की रणनीति जारी रहेगी।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news UGC के समर्थन में नौगढ़ बार का बुलंद ऐलान, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौली।नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर उस समय...

Chandauli news बच्चों का निवाला गटक रहे ग्राम प्रधान, एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चन्दौली)।तहसील नौगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय...

Chandauli news नौगढ़ में अधिवक्ताओं की ताकत का भव्य प्रदर्शन

बार एसोसिएशन शपथ समारोह में गूंजी न्याय और संविधान...

You cannot copy content of this page