spot_img

मऊ मोहम्मदाबाद गोहना: साइबर टीम ने दिलाई राहत, फ्रॉड हुए ₹76,999 रुपये वापस कराए

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर


मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र की साइबर टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना स्थानीय के साइबर पोर्टल पर दर्ज शिकायत में कमालपुर कोलौरा निवासी रामप्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उन्हें पीएम किसान योजना के नाम से एक APK फाइल व्हाट्सऐप पर भेजी गई।
शिकायतकर्ता ने जब उस फाइल को अपने फोन में डाउनलोड किया तो उनका मोबाइल फोन हैक हो गया और उनके बैंक खाते से दो बार में कुल ₹76,999 रुपये की ठगी कर ली गई।
शिकायत की जांच के दौरान साइबर टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित का पूरा पैसा उसके खाते में वापस दिला दिया।
साइबर टीम के सदस्य:
प्रभारी निरीक्षक कमलकांत वर्मा
उप निरीक्षक मंजेश गोड़
कांस्टेबल संजय गुप्ता
महिला आरक्षी प्रिया सिंह
महिला आरक्षी शालिनी मौर्या
इस कार्रवाई से पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है और स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम की सराहना की है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news UGC के समर्थन में नौगढ़ बार का बुलंद ऐलान, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौली।नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर उस समय...

Chandauli news बच्चों का निवाला गटक रहे ग्राम प्रधान, एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चन्दौली)।तहसील नौगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय...

Chandauli news नौगढ़ में अधिवक्ताओं की ताकत का भव्य प्रदर्शन

बार एसोसिएशन शपथ समारोह में गूंजी न्याय और संविधान...

You cannot copy content of this page