spot_img

मऊ की हॉकी खिलाड़ी शशि कला बनी औद्योगिक सुरक्षा बल में सब इंस्पेक्टरऔर उनकी बहन कु० आरिका का खेलों इण्डिया में हुआ चयन

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर


दोनों बहनों को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित

“मऊ भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मऊ की महिला हॉकी खिलाड़ी शशि कला का केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में सब इंस्पेक्टर के पद पर चयन हुआ है, साथ ही शशि कला की छोटी बहन कु० आरिका का खेलों इण्डिया में चयन एवं राष्ट्रीय चैम्पियन शीप में सिल्वर मेडल प्राप्त करने पर जिलाधिकारी द्वारा दोनों बहनों को सम्मानित किया गया। शशि कला एवं आरिका दोनों बहनें डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मऊ में हॉकी की खिलाड़ी ऑफीसर्स कॉलोनी भुजौटी की निवासी हैं। बताया जाता है कि दोनों ही बहनें हॉकी की होनहार खिलाड़ी रही, इनको खेल के प्रति जो भी जिम्मेदारी दी जाती थी उसको खेल के भावना से अमल करती थी।
जिला क्रीड़ा अधिकारी डीपी सिंह ने बताया कि कु० आरिका का चयन खेलो इंडिया में होने पर जनपद के प्रशिक्षकों में उत्साह का माहौल बना है, इन दोनों बहनों के चयन होने से जनपद के खिलाड़ी निश्चित रूप से प्रेरित होंगे। उन्होंने बताया कि शशि कला एवं कु० आरिका दोनों बहनें जनपद, प्रदेश का ही नहीं बल्कि देश का भी नाम रोशन करेंगी। कु० आरिका के खेलो इंडिया में चयन होने पर भारत सरकार द्वारा प्रतिमाह ₹ 20 हजार का फैलोशिप भारतीय टीम की तैयारी के लिए दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुरुआत 2018 में खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के रूप में हुई, जो जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने के लिए एक प्रमुख कार्यक्रम है। 2019 में, भारतीय ओलंपिक संघ ने इस पहल में भागीदारी की, जिसके परिणामस्वरूप खेलो इंडिया यूथ गेम्स के रूप में पुनः ब्रांडिंग की गई। वार्षिक राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताएं जो युवा एथलीटों को ओलंपिक और स्वदेशी खेलों में प्रतिस्पर्धा करने के लिए एक मंच प्रदान करती हैं, भारत भर में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा और देश की समग्र खेल सफलता में भी योगदान देती हैं।
पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने भी शशि कला को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में सब इंस्पेक्टर के पद पर चयन होने एवं कु० आरिका का खेलों इण्डिया में चयन एवं राष्ट्रीय चैम्पियन शीप में सिल्वर मेडल प्राप्त करने पर शुभकामनाएं दीl

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

Chandauli news वन भूमि पर मेगा एक्शन 250 अवैध कब्जे जमींदोज, 20 हेक्टेयर जमीन मुक्त

संवाददाता विनोद कुमार यादव जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन...

You cannot copy content of this page