
वसीम खान मऊ रिपोर्टर
मधुबन, मऊ। स्थानीय थाना क्षेत्र के नुरूल्लाहपुर में पिछले माह दो लोगों द्वारा खेत में खम्भा गाड़कर आड़ करते समय विपक्षी ने लाठी-डंडे से मारकर घायल कर दिया और धमकी दिया।
थाना क्षेत्र के नुरूल्लाहपुर निवासी लल्लन यादव ने आरोप लगाया है कि गांव के विपक्षीगण ने उनके चाचा शंकर यादव और पुत्र विकास यादव को 25 अक्टूबर की सायं चार बजे खेत में खम्भा गाड़कर आड़ करते समय लाठी-डंडे से मारा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पक्ष की नामजद तहरीर पर पुलिस ने रविवार को मुकदमा अपराध संख्या 349/25 बीएनएस की धारा 115(2)/352/351(3) के तहत रविन्द्र यादव पुत्र रामचंद्र यादव, विशाल यादव, आकाश यादव पुत्रगण रविन्द्र यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है




