spot_img

मेरा भारत नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आध्यात्मिक स्नेह मिलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित

spot_img

संवाददाता रामकुमार सिंह

वाराणसी के नन्हे कलाकारों व स्थानीय कलाकारों ने प्रस्तुत किए नशा मुक्ति पर गीत

चुनार (मीरजापुर )रविवार को नगर के लोअर लाइन स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा चुनार में रविवार को आगामी 5 अक्टूबर को उद्घाटन होने वाले मेरा भारत नशा मुक्त भारत अभियान के संबंध में आध्यात्मिक स्नेह मिलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ उपस्थित अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ नागेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि चुनार की यह धरती पावन धरती है, संस्था द्वारा क्षेत्र को नशामुक्त करने का अच्छे मन से किया गया संकल्प सफल होगा। उन्होंने कहा कि जीवन में नशा नहीं है तो कुछ कर भी नहीं सकते। वाह्य नशा का त्याग कर आंतरिक नशा का सेवन करिये जब संत मिलन होगा तो जीवन संवर जायेगा। इस दौरान विशिष्ट अतिथि राजदीप महाविद्यालय कैलहट के प्रबंधक इंजीनियर राजबहादुर सिंह, पल्लवी श्रीवास्तव सीमा सुरक्षा बल, ब्रम्हाकुमार दीपेंद्र भाई क्षेत्रीय प्रबंधक पूर्वी उत्तर प्रदेश व पश्चिम नेपाल, ब्रम्हाकुमार विपिन भाई प्रभारी प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शाखा सारनाथ वाराणसी, मेजर कृपा शंकर सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैलाश पति त्रिपाठी ने एवं संचालन प्रियंका बहन व ब्रम्हाकुमार विपिन भाई क्षेत्रीय प्रबंधक पूर्वी उत्तर प्रदेश व पश्चिम नेपाल, धन्यवाद शाखा सह प्रभारी ब्रह्माकुमारी तारा दीदी ने किया।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का सम्मान बैच अलंकरण व अंगवस्त्रम से किया गया। कार्यक्रम में वाराणसी से आए नन्हे बाल कलाकारों रामकृष्ण, राधाकृष्ण, राधेकृष्ण और चुनार के स्थानीय कलाकारों द्वारा नशा मुक्ति पर संगीतमय मंचन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह पटेल, सुरेंद्र नाथ मिश्र अंकुर, कृति सागर, ब्रह्माकुमारी चनतारा, सुनीता, दीपिका, पड़री शाखा प्रभारी ब्रह्माकुमारी गूंजा, नरायनपुर शाखा प्रभारी ब्रह्माकुमारी विद्या, चेतना, सुलेखा, ब्रह्मकुमार पंकज दुबे, जगदीश, सत्यनारायण सहित पत्रकारगण उपस्थित रहे। प्रकृति संरक्षण के लिए कार्यक्रम में उपस्थित सभी को नवचेतना एग्रो सेंटर सीखड़ द्वारा एक पौधा दिया गया।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

Chandauli news वन भूमि पर मेगा एक्शन 250 अवैध कब्जे जमींदोज, 20 हेक्टेयर जमीन मुक्त

संवाददाता विनोद कुमार यादव जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन...

You cannot copy content of this page