spot_img

सीएमपी डिग्री कॉलेज के विधि विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शिव शंकर सिंह को भारत सरकार के राजभाषा विभाग की ओर से प्रतिष्ठित ‘राजभाषा गौरव पुरस्कार 2024’ से किया गया सम्मानित

spot_img

संवाददाता रामकुमार सिंह

केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा प्रो. शिव शंकर सिंह को प्रदान किया गया सम्मान

कैलहट (मिर्जापुर) चुनार क्षेत्र के बगही निवासी प्रख्यात लेखक एवं शिक्षाविद् प्रो. डॉ. शिव शंकर सिंह को उनकी उल्लेखनीय पुस्तक “बौद्धिक संपदा अधिकार” के लिए भारत सरकार के राजभाषा विभाग द्वारा “राजभाषा गौरव पुरस्कार 2024” से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार “विधि” श्रेणी के अंतर्गत द्वितीय पुरस्कार के रूप में प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें हिंदी दिवस समारोह 2025 एवं पांचवें अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया। यह दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 14 और 15 सितंबर 2025 को महात्मा मंदिर कन्वेंशन एवं एग्ज़िबिशन सेंटर, गांधीनगर, गुजरात में आयोजित हुआ।
पुरस्कार वितरण समारोह में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उनके करकमलों द्वारा प्रो. डॉ.शिव शंकर सिंह को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा सहित कई गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।प्रो. शिव शंकर सिंह वर्तमान में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से संबद्ध सीएमपी डिग्री कॉलेज, प्रयागराज के विधि विभाग में विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। शिक्षण के साथ-साथ उन्होंने विधि क्षेत्र में हिंदी भाषा में मौलिक लेखन को विशेष बढ़ावा दिया है। प्रो. शिव शंकर सिंह की विधि विषयक अब तक 10 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, जिनमें 5 हिंदी और 5 अंग्रेजी भाषा में हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण विधिक विषयों पर 40 से अधिक शोध पत्र भी प्रकाशित किए हैं। इन्होंने हाई स्कूल माधव विद्या मंदिर इण्टर कालेज पुरुषोत्तमपुर , इण्टर मीडिएट जनता जनार्दन इण्टर कॉलेज भड़कुड़ा से और बी ए, एल एल बी, एल एल एम बी एच यू से शिक्षा ग्रहण किया था ।इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) शिव शंकर सिंह ने कहा कि यह पुरस्कार केवल मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि मेरे विद्यार्थियों, सहकर्मियों और उन सभी के सहयोग का परिणाम है जिन्होंने सदैव मुझे प्रेरित किया। हिंदी में विधि संबंधी लेखन को प्रोत्साहित करना मेरा कर्तव्य है और यह सम्मान मुझे और अधिक जिम्मेदारी का अहसास कराता है। ग्राम पंचायत बगही में खुशी की लहर दौड़ गई। बधाई देने ग्राम प्रधान रेशु सिंह पटेल के साथ बच्चन सिंह प्रभा शंकर सिंह, अनूप सिंह, सौरभ सिंह, अनुराग सिंह सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जांच के घेरे में PWD अधिकारी , DM ने टीम गठित कर बैठाईं जांच, 10 दिन में मांगा रिपोर्ट,ओल्ड गढ़ई नदी पर...

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा नियामताबाद,ओल्ड गढ़ई नदी पर पीडब्ल्यूडी...

Chandauli news UGC के समर्थन में नौगढ़ बार का बुलंद ऐलान, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौली।नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर उस समय...

Chandauli news बच्चों का निवाला गटक रहे ग्राम प्रधान, एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चन्दौली)।तहसील नौगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय...

You cannot copy content of this page