spot_img

मिर्जापुर में आपातकाल के 50वें वर्ष पर भारतीय जनता पार्टी ने मनाया काला दिवस

spot_img

संवाददाता रामकुमार सिंह

मिर्जापुर, बुधवार: भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला कार्यालय बरौधा में आपातकाल के 50वें वर्ष पर “काला दिवस” मनाया गया। यह कार्यक्रम कांग्रेस द्वारा 1975 में लगाए गए आपातकाल के काले अध्याय की याद में आयोजित किया गया, जिसमें कांग्रेस शासन की नीतियों और लोकतंत्र पर लगाए गए प्रतिबंधों की आलोचना की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष अनामिका चौधरी और क्षेत्रीय महामंत्री संतोष पटेल उपस्थित रहे। वक्ताओं ने आपातकाल के दौरान हुई लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या, मीडिया सेंसरशिप, विरोधियों की गिरफ्तारी, और आम जनता के अधिकारों के दमन की घटनाओं को विस्तार से रखा।

इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक रत्नाकर मिश्र, विधायक सूचिस्मिता मौर्य, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन डॉ. जगदीश सिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केसरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, महामंत्री रविशंकर पांडेय, दिनेश वर्मा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आभा सिंह पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता और गणमान्यजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला दौर था और भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news UGC के समर्थन में नौगढ़ बार का बुलंद ऐलान, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौली।नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर उस समय...

Chandauli news बच्चों का निवाला गटक रहे ग्राम प्रधान, एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चन्दौली)।तहसील नौगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय...

Chandauli news नौगढ़ में अधिवक्ताओं की ताकत का भव्य प्रदर्शन

बार एसोसिएशन शपथ समारोह में गूंजी न्याय और संविधान...

नौगढ़ में ग्राम पंचायत सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

ग्राम प्रधानों व पंचायत सचिवों के लिए भव्य एक...

You cannot copy content of this page