spot_img

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत अहरौरा में हुआ बृहद वृक्षारोपण, विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने की पहल

spot_img

संवाददाता रामकुमार सिंह

अहरौरा (मीरजापुर), विधानसभा – मड़िहान।
उत्तर प्रदेश सरकार की बृहद वृक्षारोपण योजना के अंतर्गत सोमवार को अहरौरा के बनस्थली महाविद्यालय के पास वन विभाग क्षेत्र में व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत प्रदेश में 37 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने विधि-विधान से पूजा अर्चना के पश्चात फीता काटकर पौधारोपण की शुरुआत की। उन्होंने आमजन से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को सफल बनाने की अपील की और कहा, “पेड़ न केवल पर्यावरण को बचाते हैं, बल्कि यह हमारी भावनाओं और संस्कारों से भी जुड़े होते हैं। मां के नाम पर एक पेड़ लगाकर हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।”

इस अवसर पर चुनार वन रेंज के रेंजर शशांक शेखर, सुकृत वन रेंज के रेंजर हिमांशु, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष (अहरौरा व अदलहाट), सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, वन विभाग के कर्मी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में भाग लेने वालों ने संकल्प लिया कि वे अपने-अपने स्तर से अधिक से अधिक वृक्ष लगाएंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर पौधारोपण को लेकर सामाजिक और पर्यावरणीय चेतना का उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

Chandauli news वन भूमि पर मेगा एक्शन 250 अवैध कब्जे जमींदोज, 20 हेक्टेयर जमीन मुक्त

संवाददाता विनोद कुमार यादव जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन...

You cannot copy content of this page