spot_img

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले ने ऐतिहासिक चुनार किला पर फहराया तिरंगा

spot_img

संवाददाता रामकुमार सिंह

स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए केन्द्र व प्रदेश सरकार के विभिन्न योजनाओं के उपलब्धियो के बारे में दी जानकारी

चुनार किला पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत किए गए राष्ट्रीय गीत व लघु नाटिका पद्मश्री सहित कई हस्तियो को किया गया सम्मानित।

चुनार , मीरजापुर,प्रदेश कैबिनेट मंत्री प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले आशीष पटेल ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक चुनार किला पर आयोजित भव्य समारोह में उपस्थित होकर चुनार किले पर तिरंगा फहराया तथा तत्पश्चात जनपदवासियों, अधिकारियों कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी बधाई देते हुए केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा लाल किला व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में ध्वजारोहण किया तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश व प्रदेशवासियों को बधाई दी, तथा हमे चुनार किला पर तिरंगा फहराने की जिम्मेदारी सौपी गई है। उन्होंने कहा कि जब हमने 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता प्राप्त किया था। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि हमारे पूर्वजो ने स्वाधीनता के लिए बहुत कष्टो को झेला हैं।

उन्होंने कहा कि चाहे पाकिस्तान बनने का प्रकरण हो या और कुछ हो। उन्होंने सरदार बल्लभ भाई पटेल का ह्दय से अभिनन्दन करते हुए कहा कि उन्हानें ने जिनती मजबूती से सभी राज्यों में एक सूत्रीय काम करते हुए अखण्ड भारत का निर्माण किया। सरदार पटेल जैसे महान व्यक्तित्व के मालिक ही ऐसे काम को कर सकते थे। उन्होंने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर को भी याद करते हुए कहा कि बाबा साहब ने एक मजबूत संविधान रचना की जिस संविधान के तहत आज भारत का लोकतंत्र चल रहा हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आप सभी लोग अपना स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस मनाते है वह भारत की एकता का प्रमाण हैं। उन्होंने विद्यालयों के छोटे बच्चों द्वारा भारत की अखण्डता एकता और उसके गणतांत्रिक मूल्यों की रक्षा को अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यकमो के माध्यम से प्रदर्शन किया और मादक पदार्थो के सेवन से दूर रहने का संदेश अपने लघु नाटिका के माध्यम से दिया है वे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री मंत्री के तरफ से सभी बधाई देते हुए कहा कि यह चुनार का किला जनपद मीरजापुर की शान हैं बल्कि इसे मीरजापुर का लाल किला भी कहा जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि इस मीरजापुर के ऐतिहासिक किले पर आज झण्डा फहराकर वे स्वंय गौरवान्ति महसूस कर रहेें। उन्होंने अभी कुछ दिन पहले आई बाढ़ के दौरान विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों, अधिकारियों ने बाढ़ पीड़ितो के बीच राहत सामाग्री का वितरण का कार्य किया हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओ को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि जो बाढ़ के दौरान चुपचाप बाढ़ पीड़ितो के बीच उनको मदद व राहत पहुंचाने का कार्य करते रहें उनको बहुत बहुत बधाई। कार्यक्रम में उपस्थित पद्मश्री खलील अहमद व पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव के बारे में कहा कि इन लोगो के पद्मश्री मिलने पर केन्द्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि जनपद मीरजापुर को जो सम्मान मिलना चाहिए वह अभी तो नही मिला परन्तु शुरूआत पद्मश्री से हुआ हैं। उन्होंने कहा कि जनपद के लगभग एक लाख से अधिक परिवारों को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व केन्द्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व बदलने का कार्य किया गया हैं। आज जनपद में जिस तरफ जाएयें पक्के प्रधानमंत्री आवास, शौचालय दिखाई पड़ रहे इसके अलावा प्रत्येक जरूरतमन्द को आवास, बिजली मिल रही हैं। बिजली की योजनाएं चल रही है आगे चलकर बिजली की समस्याएं दूर होगी। उन्होंने कहा कि जनपद मीरजापुर सुन्दर, स्वस्थ्य रहे और विकास की दिशा में और आगे बढ़े उसमें सभी योगदान व मार्गदशर्न मिलता रहेगा तो जनप्रनिधियों को भी आगे बढ़करके कार्य करने का अवसर मिलता रहेगा। इस अवसर पर प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले आशीष पटेल, जिलाधिकारी पवन गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने जनपद कजली गायिका पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव एवं पद्मश्री खलील अहमद को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा व मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने कैबिनेट मंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया,कार्यक्रम का सफल संचालन राजेन्द्र तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष अपना दल एस राम लौटन बिन्द, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 धर्मजीत सिंह, उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र, उप जिलाधिकारी चुनार राजेश वर्मा, क्षेत्राधिकारी चुनार मंजरी राव, जिला विकास अधिकारी के अलावा सीखड़ प्रमुख सत्येंद्र सिंह,मेजर कृपा शंकर सिंह, अशोक कुमार सिंह प्रबंधक, घनश्याम सिंह पटेल, के अलावा अपना दल एस के कार्यकताओं में मेघनाथ सिंह पटेल, अनिल कुमार सिंह पटेल,सुर्य प्रकाश सिंह उर्फ पप्पू पटेल, राजेन्द्र सिंह टोपी,मुकेश कुमार सिंह पटेल,समर्थ सिंह पटेल,अरूणेश सिंह पटेल,उदय पटेल ,अशोक कुमार सिंह,हर्षित पटेल, धनंजय सिंह, अभिषेक सिंह, मनीष कुमार सिंह, भगवान दास प्रजापति, सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

Chandauli news वन भूमि पर मेगा एक्शन 250 अवैध कब्जे जमींदोज, 20 हेक्टेयर जमीन मुक्त

संवाददाता विनोद कुमार यादव जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन...

You cannot copy content of this page