spot_img

विद्या संस्कार पब्लिक स्कूल कौड़ियां कला में धूमधाम से मना 79वां स्वतंत्रता दिवस

spot_img

संवाददाता रामकुमार सिंह

अदलहाट ( मिर्जापुर)
विद्या संस्कार पब्लिक स्कूल कौड़ियांकला के विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस पर भारत माता की जयकारों के साथ अदलहाट बाजार में विशाल तिरंगा यात्रा और प्रभात फेरी निकाला।जिसे मुख्य अतिथि थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा व विद्यालय के चेयरमैन डॉ० नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने झंडा फहरा कर तिरंगा यात्रा का आगाज किया।जिसमें बच्चों के नारों वंदे मातरम, इंकलाब जिंदाबाद से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया।
विद्यालय में झंडारोहण चेयरमैन डॉक्टर नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी व एसओ अदलहाट अमित मिश्रा ने किया। अपने संबोधन में डॉक्टर द्विवेदी ने कहा कि आजाद भारत के लिए बहुत से देशभक्तों ने अपने प्राणों की आहुति दी है।200 साल की परतंत्रता के बाद मिली आजादी के मूल्य को पहचानना चाहिए। आज देश की सेना विश्व की सर्वोत्तम सेनाओं में से एक है ये हमने ऑपरेशन सिंदूर से साबित कर दिया।
साथ ही उन्होंने देश के युवाओं से अपील की कि वह अपनी जिम्मेदारी को समझें और देश की उन्नति में सहायक हों।
साथ ही उन्होंने शिक्षकों से भी अनुरोध किया कि वह बच्चों को स्किल एजुकेशन के प्रति जागरूक करें और उनमें एक्सपीरियंशल लर्निंग के माध्यम से शिक्षा के प्रति रुझान पैदा करें।
मुख्य अतिथि अमित कुमार मिश्रा ने कहा कि विद्यालय में देश का भविष्य बनता है और इन बच्चों को इस तरह से ढाला जाए कि वो देश को सर्वोपरि रखते हुए देश निर्माण में सहायक हों। खुशी शुक्ला द्वारा गाए गीत “ऐ मेरे वतन के लोगों” ने सभी को भावविभोर कर दिया।
पीटी ड्रिल और विभिन्न पिरामिडों के द्वारा बच्चों ने अपने अनुशासन और एकाग्रता का प्रदर्शन किया।


विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसमें हम भारत के हैं, नन्हा मुन्ना राही हूं, देश रंगीला, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, इंडिया वाले, तेरी मिट्टी में मिल जावां, इत्यादि मुख्य हैं। नन्हेवमुन्नो ने भगत सिंह, गांधी जी, पंडित नेहरू, लक्ष्मी बाई इत्यादि के गेट अप में मंच पर आकर जोश भर दिया।
साथ ही उन्होंने कम्युनिटी वर्कर्स के गेट अप उन्हें मंच से धन्यवाद भी दिया। भाषण प्रस्तुति सोना और शांभवी ने की। कार्यक्रम का संचालन निष्ठा और आशुतोष ने संजय पांडे के कुशल निर्देशन में किया। डायरेक्टर सौम्या द्विवेदी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों की प्रस्तुति को सराहा और उनका उत्साहवर्धन किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्या शैल तिवारी ने दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में निखिल द्विवेदी, आलोक सिंह, अच्युतानंद द्विवेदी, अल्पना श्रीवास्तव, प्रवीण सिंह, निशा सिंह, धर्मेंद्र, अंकित श्रीवास्तव, शिवम् श्रीवास्तव, महिमा जायसवाल, रंजना यादव, अंशु राय, अंजलि मिश्र, जयति चंदन, विनीता उपाध्याय इत्यादि शिक्षकों की मुख्य भूमिका रही।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news UGC के समर्थन में नौगढ़ बार का बुलंद ऐलान, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौली।नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर उस समय...

Chandauli news बच्चों का निवाला गटक रहे ग्राम प्रधान, एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चन्दौली)।तहसील नौगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय...

Chandauli news नौगढ़ में अधिवक्ताओं की ताकत का भव्य प्रदर्शन

बार एसोसिएशन शपथ समारोह में गूंजी न्याय और संविधान...

नौगढ़ में ग्राम पंचायत सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

ग्राम प्रधानों व पंचायत सचिवों के लिए भव्य एक...

You cannot copy content of this page