spot_img

सरदार सेना ने पेश किया मिशाल, मृतक प्रदीप पटेल के दो अबोध बच्चों को लिया गोद..

spot_img

संवाददाता रामकुमार सिंह


अब शिक्षा दीक्षा की पूरी जिम्मेदारी निभायेगी सरदार सेना ।

जमुई (मीरजापुर) पिछले दिनों जारगो डैम बांध में मछली मारने को लेकर इमिलिया खुर्द निवासी प्रदीप पटेल की हत्या कर दी गई थी, हत्या की सूचना मिलते ही हजारों की तादाद में ग्राम वासी इकट्ठा हो गए थे, काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने मामले को संभाला था,

इस मामले की जानकारी होते ही रविवार को सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर एस पटेल अपने दलबल के साथ मृतक प्रदीप पटेल के घर इमिलिया खुर्द पहुंचे जहां पहले से ही सैकड़ो की संख्या में सरदार सेना के समर्थन एवं ग्रामीण इकट्ठा थे, परिवार एवं ग्रामीणों से घटना के बारे डॉक्टर आर एस पटेल ने द्वारा जानकारी किया गया, मृतक प्रदीप पटेल के दो अबोध बच्चे एक 2 साल और एक 4 साल का है, इस दौरान हत्या आरोपियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग की गई, सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करते हुए कहां की दोनों बच्चों को सरदार सेना गोद लेती हैं जो अभी से लेकर आगे की उच्च शिक्षा अथवा तकनीकी शिक्षा तक की जिम्मेदारी सरदार सेना निभाएगी, उन्होंने आगे कहा कि आवश्यकता पड़ी तो तन मन धन से हर तरह की जिम्मेदारियां परिवार के लिए सरदार सेना पूरा करेगी, मौके पर तत्काल ही सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर एस पटेल ने पीड़ित परिवार के न्याय एवं मदद के लिए अगली कार्रवाई हेतु जिला अध्यक्ष सुनील पटेल तथा मड़िहान प्रभारी चंद्र भान सिंह उर्फ टिंकू बाबा को निर्देशित किया। वहीं सरदार सेना के राष्ट्रीय कार्यकारीणी सदस्य एडवोकेट रामलाल पटेल ने कहा कि हर कदम पर समाज के न्याय हेतु हम आगे खड़े रहेंगे। इस दौरान सरदार सेना के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य एडवोकेट रामलाल पटेल, जिला अध्यक्ष सुनील पटेल फौजी, मड़िहान विधानसभा प्रभारी एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चंद्रभान पटेल एवं चुनार विधानसभा प्रभारी तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना मैनेजर पटेल,विनय पटेल,गोविंद पटेल, शिवम् सिंह,चंद्रभान सिंह उर्फ गुड्डू,बबलू पटेल, सोखा यादव, राजेश कुशवाहा, किसान नेता कंचन फौजी, किसान नेता रामसूरत पटेल, हरिचरन सिंह पटेल समेत सैकड़ो सरदार सैनिक मौजूद रहे।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

Chandauli news वन भूमि पर मेगा एक्शन 250 अवैध कब्जे जमींदोज, 20 हेक्टेयर जमीन मुक्त

संवाददाता विनोद कुमार यादव जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन...

You cannot copy content of this page