spot_img

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का अफसरों पर फूटा गुस्सा, बोले- “बकवास बंद करिए, बिजली विभाग कोई बनिया की दुकान नहीं”

spot_img

ब्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा

लखनऊ – उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा  एक बार फिर अपने पुराने तेवर में नजर आए। लखनऊ स्थित शक्ति भवन में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान उन्होंने यूपीपीसीएल (UPPCL) चेयरमैन आशीष गोयल से लेकर प्रदेश भर के XEN स्तर तक के अधिकारियों की क्लास लगा दी। उन्होंने बिजली आपूर्ति, ट्रांसफार्मर बदलने में लापरवाही और जनता की परेशानियों को लेकर अफसरों को जमकर फटकारा।

बैठक में जब अधिकारी योजनाओं और कार्यप्रणाली की जानकारी देने लगे तो मंत्री एके शर्मा ने तीखा जवाब देते हुए कहा, “आप लोग अपनी बकवास बंद करिए। मैं आपकी बकवास सुनने नहीं बैठा हूं। जमीन पर सच्चाई कुछ और है। आप लोग अंधे, बहरे और काने होकर बैठे हैं। आपको नहीं पता कि जनता पर क्या बीत रही है।”

मंत्री ने कहा कि बिजली विभाग कोई बनिया की दुकान नहीं है, यह जन सेवा का माध्यम है और इसी भावना से काम करना पड़ेगा। उन्होंने पूरे गांव या फीडर की बिजली काटे जाने पर कड़ी आपत्ति जताई और कहा, “जो उपभोक्ता समय से बिल भरते हैं, उनके साथ ऐसा व्यवहार अन्याय है।”

उन्होंने जले हुए ट्रांसफार्मर समय पर न बदले जाने पर भी नाराजगी जाहिर करते हुए सवाल किया, “यह कौन सा न्याय है? क्या आपने हमें बदनाम करने की सुपारी ले रखी है?” मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि विजिलेंस टीमें गलत स्थानों पर छापे मार रही हैं। जहां बड़ी बिजली चोरी हो रही है, वहां कोई कार्रवाई नहीं हो रही, बल्कि FIR करने के नाम पर पैसा वसूला जा रहा है।

मंत्री ने अफसरों को चेतावनी देते हुए कहा कि अब सुधार नहीं हुआ तो सीधी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि मैं खुद कई जिलों का दौरा कर लौटा हूं, जनता की समस्याएं गंभीर हैं, और अब बहानों से काम नहीं चलेगा।

ऊर्जा मंत्री का यह कड़ा रुख बिजली विभाग में व्यवस्था सुधार और जवाबदेही तय करने की दिशा में एक स्पष्ट संदेश माना जा रहा है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नौगढ़ में गैस घोटाले की आशंका गहराई, बिना बुकिंग ‘डिलिवरी सफल’—बरहुआ भारत गैस एजेंसी का मामला संज्ञान में

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चंदौली):तहसील क्षेत्र नौगढ़ में रसोई गैस...

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

You cannot copy content of this page