spot_img

मऊ से बड़ी खबर: हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को राहत नहीं, अगली सुनवाई 27 जून को

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर

मऊ: हेट स्पीच मामले में दोषी करार दिए गए सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। गुरुवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान कोई अंतिम फैसला नहीं हो सका, जिसके चलते अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 27 जून निर्धारित की है।

https://youtu.be/iCgaytQs8Ls  हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को नहीं मिली राहत अगली तारीख 27 जून को

गौरतलब है कि अब्बास अंसारी को एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट द्वारा हेट स्पीच के एक चर्चित मामले में दो साल की सजा सुनाई गई थी। इस सजा के खिलाफ उन्होंने फास्ट ट्रैक कोर्ट में अपील दाखिल की थी, जिसकी सुनवाई आज हुई।

अब्बास अंसारी के अधिवक्ता दरोगा सिंह ने जानकारी दी कि आज की सुनवाई में दोनों पक्षों के बीच बहस हुई, लेकिन अदालत ने कोई अंतिम निर्णय नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 27 जून की तारीख तय की है।

इस मामले को लेकर जिले में राजनीतिक हलचल भी बनी हुई है, क्योंकि अब्बास अंसारी एक प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। आगामी सुनवाई में यह देखा जाएगा कि अदालत उनकी अपील पर क्या रुख अपनाती है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page