spot_img

चकरघट्टा पुलिस ने 24 घंटे में किया बाइक चोर को गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

spot_img

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह

चंदौली जनपद के चकरघट्टा थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार कर चोरी की गई बाइक को बरामद कर लिया। यह कार्रवाई बरवाडीह मार्केट क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित रामअवध की बाइक एक दिन पहले बरवाडीह मार्केट से चोरी हो गई थी। घटना के बाद रामअवध ने स्थानीय थाने में जाकर बाइक चोरी की तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए चकरघट्टा पुलिस ने इलाके में कई स्थानों पर नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान पुलिस को बरवाडीह मार्केट क्षेत्र में एक संदिग्ध युवक बाइक के साथ नजर आया। पूछताछ करने पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बाइक चोरी की बात कबूल कर ली। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई बाइक बरामद कर ली है।

थाना प्रभारी चकरघट्टा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस की तत्परता और त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रवासियों में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह की कार्यशैली से नाराज भाजपा कार्यकर्ता, पद बदलने की चर्चा तेज

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली। भाजपा जिला अध्यक्ष काशीनाथ...

Chandauli news चंदौली में भगवान परशुराम जन्मोत्सव, डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय रहे नदारद,

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली में  भगवान परशुराम जन्मोत्सव...

Chandauli news सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के नेतृत्व में अंबेडकर सम्मान अभियान’ पर संगोष्ठी आयोजन

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा, चंदौली। डॉ. भीमराव अंबेडकर...

You cannot copy content of this page