spot_img

खोया में मिलावट पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

spot_img

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह

जनपद चन्दौली में खोया में मिलावट की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग के आदेशानुसार सहायक आयुक्त (खाद्य) कुलदीप सिंह के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई। यह कार्रवाई अलीनगर क्षेत्र में की गई, जहां दो पिकअप गाड़ियों को रोका गया। इनमें से एक गाड़ी चकिया की थी जबकि दूसरी गाड़ी जनपद सोनभद्र से आई थी।

दोनों गाड़ियों में भरे हुए खोया की जांच की गई तो प्रथम दृष्टया उसमें मिलावट की पुष्टि हुई। खोया पाउडर से बनाया गया था और उसमें चिकनाई बढ़ाने के लिए रिफाइंड तेल का प्रयोग किया गया था। मिलावट की जांच के लिए जब उसमें आयोडिन टिंचर की दो-तीन बूंदें डाली गईं तो खोया का रंग बैगनी हो गया, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि वह शुद्ध नहीं था।

इस पूरी कार्रवाई में कुल लगभग 20 क्विंटल मिलावटी खोया जब्त किया गया। यदि इसकी बाजार कीमत देखी जाए तो लगभग ₹200 प्रति किलोग्राम के हिसाब से इसका मूल्य ₹4 लाख के आसपास बैठता है। खाद्य सुरक्षा टीम ने उक्त मिलावटी खोया को नियमानुसार तत्काल नष्ट करवा दिया।

प्रशासन की इस कार्रवाई से खाद्य सामग्री में मिलावट करने वालों में हड़कंप मच गया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि खाद्य पदार्थों में मिलावट किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। आमजन से भी अपील की गई है कि यदि कहीं भी मिलावट की सूचना मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page