spot_img

जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में रेडियोलॉजिस्ट व पैथोलॉजिस्ट की नियुक्ति की मांग हुई तेज

spot_img

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह

चंदौली,चकिया  — आईपीएफ राज्य कार्य समिति सदस्य अजय राय ने जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में रेडियोलॉजिस्ट व पैथोलॉजिस्ट की तत्काल नियुक्ति की मांग करते हुए कहा कि यहां वर्षों से इन विशेषज्ञ चिकित्सकों की अनुपस्थिति के कारण मरीजों को गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लाखों रुपये की अल्ट्रासाउंड मशीनें बिना रेडियोलॉजिस्ट के बेकार पड़ी हैं, जबकि मरीजों को मजबूरी में निजी अल्ट्रासाउंड केन्द्रों का सहारा लेना पड़ता है, जहां रिपोर्ट की विश्वसनीयता संदिग्ध रहती है और आर्थिक शोषण भी होता है।

अजय राय ने बताया कि आरटीआई के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार कुछ पैथोलॉजिस्ट व रेडियोलॉजिस्ट को ही मान्यता प्राप्त है, जबकि शेष जांच केंद्र बिना विशेषज्ञों के, केवल लैब टेक्नीशियन या अनुभव के आधार पर जांच कर रहे हैं। यह आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग व मंत्रीगण केवल वादों की खानापूर्ति कर रहे हैं, जबकि चकिया, शहाबगंज और नौगढ़ के अस्पताल रेफरल सेंटर बन चुके हैं जहां दवाओं का भी अभाव है। शहाबगंज में वर्ष 2009 में स्वीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अब तक शुरू नहीं हो सका। अजय राय ने आरोप लगाया कि स्वीकृत धन की बंदरबांट कर ठेकेदार फरार हो चुका है और अधिकारी मूकदर्शक बने हैं।

उन्होंने चंदौली स्वास्थ्य विभाग से अवैध जांच केंद्रों को बंद कराने और चकिया अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति कर मरीजों को राहत देने की मांग की।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जांच के घेरे में PWD अधिकारी , DM ने टीम गठित कर बैठाईं जांच, 10 दिन में मांगा रिपोर्ट,ओल्ड गढ़ई नदी पर...

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा नियामताबाद,ओल्ड गढ़ई नदी पर पीडब्ल्यूडी...

Chandauli news UGC के समर्थन में नौगढ़ बार का बुलंद ऐलान, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौली।नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर उस समय...

Chandauli news बच्चों का निवाला गटक रहे ग्राम प्रधान, एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चन्दौली)।तहसील नौगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय...

You cannot copy content of this page