spot_img

बृक्षोपल्ली सेवाश्रम में गुरुपूर्णिमा महोत्सव का शुभारंभ, कवि सम्मेलन में गूंजे गुरु महिमा के स्वर

spot_img

संवाददाता रामकुमार सिंह

नरायनपुर (मीरजापुर) – अदलहाट थाना क्षेत्र के छोटा मिर्जापुर स्थित बृक्षोपल्ली सेवाश्रम में गुरुपूर्णिमा के अवसर पर चार दिवसीय महोत्सव का भव्य शुभारंभ सोमवार को कवि सम्मेलन के साथ हुआ। इस कार्यक्रम में दर्जनों कवियों ने भाग लेकर माता, पिता एवं गुरु की महिमा का सराहनीय वर्णन किया और समाज को यह संदेश दिया कि जीवन का प्रथम गुरु मां होती है, फिर पिता और अंततः गुरु, जो जीवन के अंधकार को ज्ञान से आलोकित करता है।

कवि सम्मेलन का संचालन वरिष्ठ कवि श्रीप्रकाश मिर्जापुरी ने किया। इस अवसर पर बहाल कवि राम बहाल सिंह, नाथ सोनांचली, बाल कवि प्रीतम, सिम्मी पांडेय, राजू विश्वकर्मा, डॉ. छोटे लाल, पूनम श्रीवास्तव, अलियार प्रधान, कविंद्रनाथ अकेला, उमेश चंद्र द्विवेदी, केशव प्रसाद और मुन्ना लाल गौड़ सहित अनेक कवियों ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

आश्रम के महंत स्वामी रामानंद जी महाराज ने जानकारी दी कि गुरुपूर्णिमा पर विशेष रूप से साधु, संत व महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि

  • 8 जुलाई को अखंड कीर्तन
  • 9 जुलाई को रामचरितमानस पाठ
  • 10 जुलाई को 551 नारियलों की आहुति के साथ हवन, गुरुपूजा, गुरुमुख कार्यक्रम, भंडारा-प्रसाद वितरण, विराट बिरहा दंगल, बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम और आकर्षक झांकी की प्रस्तुति होगी।

यह महोत्सव न केवल अध्यात्मिक चेतना का पर्व बन गया है, बल्कि संस्कृति, साहित्य और समाज को जोड़ने वाला एक प्रेरक मंच भी साबित हो रहा है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page