spot_img

मदरसे में भोले बाबा, इस गांव का नाम पहले धर्मपुरी पंचकोशी था,पूजा शुरू  ग्रामीणों की मांग, प्रशासन जांच में जुटी

spot_img

ब्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा

चंदौली जनपद के धपरी गांव स्थित एक मदरसे में शिवलिंग मिलने की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। भोले बाबा के अरघा सहित शिवलिंग मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि यह शिवलिंग अचानक उस स्थान से मिला जहां पहले कोई धार्मिक चिन्ह नहीं था, जिससे लोग आस्था से जोड़कर इसे चमत्कार मान रहे हैं।

स्थानीय प्रशासन को जैसे ही इसकी जानकारी हुई, एसडीएम के आदेश पर देर रात ही शिवलिंग को वहां से उठाकर नजदीकी शिव मंदिर में रखवा दिया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन ने सुबह 10 बजे का समय तय किया था कि अधिकारी आकर इस विषय पर चर्चा करेंगे और स्थिति स्पष्ट करेंगे, लेकिन तय समय पर एसडीएम मौके पर नहीं पहुंचे। इससे लोगों में और अधिक असंतोष फैल गया।

गांव में फिलहाल भारी संख्या में लोग जुटे हैं और स्थिति को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती भी कर दी गई है। ग्रामीणों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और शिवलिंग की पूजा-अर्चना सार्वजनिक रूप से की जाने की अनुमति दी जाए।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page